Let’s travel together.

हर दिन हो रहे 90 रेप!’, कोलकाता कांड के बाद CM ममता की PM मोदी को चिट्ठी, रख दी ये 3 बड़ी मांगें

0 293

पश्चिम बंगाल । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में महिलाओं पर हो रही हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा. इस पत्र के माध्यम से उन्होंने रेप के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंद्योपाध्याय ने इसे लेकर जानकारी दी है.

सीएम ममता बनर्जी ने अपनी चिट्ठी में लिखा, “देश भर में बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कई मामलों में बलात्कार के साथ हत्या भी की जाती है. यह देखना भयावह है कि देश भर में प्रतिदिन लगभग 90 बलात्कार के मामले होते हैं. इससे समाज और राष्ट्र का विश्वास और विवेक डगमगाता है. हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम इसे समाप्त करें ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें”

उन्होंने लिखा, ऐसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को कठोर केंद्रीय कानून के माध्यम से व्यापक तरीके से संबोधित करने की आवश्यकता है, जिसमें ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कठोर सजा का प्रावधान हो. ऐसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक की स्थापना पर भी प्रस्तावित कानून में विचार किया जाना चाहिए.

सीएम ममता बनर्जी पीएम को लिखी चिट्ठी में तीन मांगें की. पहली मांग- ऐसे जघन्य और क्रूर अपराधों को रोकने के लिए सख्त कानून की जरूरत है. दूसरी मांग- फास्ट ट्रैक कोर्ट को जल्द सुनवाई करनी चाहिए. तीसरी मांग- 15 दिन के अंदर ट्रायल पूरा करना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा, यात्री बाहर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर     |     सर्वर डाउन होने से सैकड़ों किसान परेशान,नहीं हो पा रहा पंजीयन     |     तीज पर आयोजित हुआ राई नृत्य, ठाकुर बाबा के स्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     गुजरात के योग विवि में साँची विश्वविद्यालय के छात्रों का कीर्तिमान     |     राजस्व वसूली अभियान के साथ शुद्ध पेयजल के लिए जांच की     |     कायस्थ महासभा द्वारा भाईदोज़ पर चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन समारोह     |     पुष्पा 2 फिल्म के पुष्पा भाऊ के स्वरूप में किया नृत्य सोशल मीडिया पर हुए जमकर वायरल     |     होली के रंग में भंग डालने वाले चाकूबाज गिरफ्तार निकाला जुलूस     |     थम गई सिद्धार्थ की सांसे जर्जर पीएम सड़क पर हुआ था दुर्घटना का शिकार बेसहारा हुआ परिवार     |     दिनदहाड़े 40 लाख की चोरी मामला: एक हफ़्ता बीतने पर भी पुलिस के हाथ ख़ाली, सड़क पर उतरे सर्राफ़ा व्यापारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811