Let’s travel together.
nagar parisad bareli

आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती एकात्म पर्व के रूप में मनाई

0 183

ओमकार जी शर्मा ने कहा कि सभी तीर्थों में आचार्य शंकर की स्मृतियां हैं

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सिलवांनी द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य के प्रकटोत्सव को एकात्म पर्व के रूप में मनाया गया। आज 10 मई को जन अभियान परिषद सिलवांनी द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिलवांनी में आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती एकात्म पर्व ,शंकराचार्य जीवन एवं दर्शन पर व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


व्याख्यान माला कार्यक्रम का प्रारंभ आदिगुरु शंकराचार्य जी के चित्र पर डीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक वरुण आचार्य जी,जिला समन्वयक कल्याण जी राजपूत, श्री नरेश रघुवंशी बी ओ ,श्री शैलेन्द्र यादव बी आर सी,एवं मुख्य वक्ता के रूप में श्री ओमकार जी शर्मा उपस्थित रहे।


अथितियों के स्वागत पश्चात कल्याण सिंह राजपूत जिला समन्वयक द्वारा व्याख्यान माला कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी गई संभाग समन्वयक वरुण आचार्य जी ने भारतीय संस्कृति एवं एकता के लिए किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन सदैव सिद्धांत केंद्रित रहा है। जब विभिन्न मत मतांतरों में एकता लाने की आवश्यकता हुई तब आचार्य शंकर का प्रादुर्भाव हुआ और उन्होंने करुणा पूर्ण रूप से सभी मतों को संस्कारित कर वैदिक दर्शन अद्वैत वेदांत दर्शन का प्रचार किया।
यह दर्शन चार पुरुषार्थों पर आधारित है, जिसमें धर्म सभी का मूल है।धर्म का अर्थ रिलीजन नहीं होता है। रिलिजन आस्था विशेष को कहते हैं और धर्म कर्तव्य विशेष को कहते हैं। यदि मोक्ष साध्य है तो धर्म साधन है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री ओमकार जी शर्मा नेकहा कि सभी तीर्थों में आचार्य शंकर की स्मृतियां हैं, सभी देवी देवताओं पर उन्होंने स्तोत्र लिखे। सनातन दर्शन ही ऐसा एक दर्शन है जिसने देवों का मानवीकरण और मानव का दैवीकरण किया। आचार्य शंकर ने भारत की चार दिशाओं में चार मठ स्थापित किये उन चारों मठों को चार वेदों से चार महावाक्य दिए जो कहते हैं कि जीव दिव्य चैतन्य है। शंकराचार्य जी ने कर्मकांड और अंध विश्वास को दूर करने के लिए हिन्दू समाज को जागरूक किया।


कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी आचार्य शंकर जी के कार्यों पर प्रकाश डाला।
व्याख्यान माला कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियो के पदाधिकारियों ,BSW के छात्र छात्राओं ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में अतिथियों एवं वक्ताओं का आभार प्रदर्शन ब्लॉक समन्वयक वीरेन्द्र यादव ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811