गायत्री परिवार ट्रस्ट बरखेड़ा एवं वेदमाता गायत्री ट्रस्ट ओबेदुल्लागंज के संयुक्त तत्त्वावधान में शिवाभिषेक पश्चात बृहद वृक्षारोपण
रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मुख्य ट्रस्टी शिवनारायण राजपूत एवं अरविंद विजयवर्गीय ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ औबेदुल्लागंज में आज शिव रूद्राभिषेक का एक भव्य और संगीतमय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. जिसमें औबेदुल्लागंज नगर की लगभग 100 बहिनों एवं 50 भाइयों ने पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ देव पूजन में भाग लिया. इस अवसर पर वेदमाता गायत्री ट्रस्ट के नवगठित ट्रस्ट मंडल के सदस्यों का स्वागत भी किया गया. शिवरुद्राभिषेक का कर्मकांड कुसुम नागले द्वारा एवं कार्यक्रम के दौरान भजनों की प्रस्तुति श्रीमती मीना श्रीवास्तव ने दी. कार्यक्रम का संचालन सुरेश श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया. ट्रस्ट के सदस्यों का उत्साहवर्धन और उन्हें मार्गदर्शन गजानंद घिघोड़े ने किया. कार्यक्रम की रूपरेखा तहसील समन्वय समिति अब्दुल्लागंज के समन्वयक धीरज मणि मुख्य ट्रस्टी अरविंद विजयवर्गी नवल किशोर मालवीय सहित समस्त ट्रस्टी गणों द्वारा तैयार की गई.शिव रुद्राअभिषेक के पश्चात ग्राम नानाखेड़ी में प्रज्ञा वेयर हाउस में 300 बड़े पौधों का रोपण गया. श्री एन. पी. वालदया द्वारा वृक्षों का पर्यावरण शोधन और प्राण वायु के लिए आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।अखिल विश्व गायत्री परिवार गत वर्ष भी प्रज्ञा वेयर हाउस में 251 वृक्षों का रोपण कर चुका है।इस अवसर पर चंदन सिंह परमार, भूपेंद्र सिंह परमार,घनश्याम अमेरिया, हरीश कैथूनिया, मिश्रीलाल खादीपुरे, रमेश विजयवर्गी बलदेव प्रसाद, पवन राय,अमृत,तृप्ति गौतम, ममता मालवीय, रामकली कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।