Let’s travel together.

ताइवान के पर्यटकों ने व्हाइट टाइगर सफारी का किया भ्रमण,सफेद शेर को देखकर हुए रोमांचित

0 59

 

श्री शुक्ल के अथक प्रयासों से व्हाइट टाइगर सफारी बना विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र

भोपाल।महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी की प्रसिद्धि देश के साथ-साथ विदेशों में भी हो रही है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के प्रयासों से निर्मित व्हाइट टाइगर सफारी अब विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बन गया है। ताइवान से आए 18 विदेशी पर्यटकों ने आज टाइगर सफारी का भ्रमण किया और सफेद शेर के साथ बब्बर शेर, बंगाल टाइगर व अन्य वन्य प्राणियों को देखकर रोमांचित हुए।

वन मण्डलाधिकारी सतना ने बताया कि व्हाइट टाइगर सफारी की विदेशों में पहचान मिलने के लिए इसे वाराणसी से खजुराहो पर्यटन रूट में शामिल किया गया है ताकि विदेशी सैलानी भी इसे देख सकें और पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके। ताइवान के पर्यटक ने व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण करने के उपरांत कहा कि मैं इसे

देखकर रोमांच से भर गया हूँ। इतने करीब से सफेद शेर और अन्य वन्य प्राणियों को देखना मेरे जीवन की विशेष उपलब्धि है।

उल्लेखनीय है कि व्हाइट टाइगर के विदेशी पर्यटकों के बीच प्रसिद्धि के लिए प्रणव सिंह का विशेष योगदान रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811