Let’s travel together.

विश्व आदिवासी दिवस :: संयुक्त महापंचायत के बैनर तले आदिवासी समाज ने धूमधाम से मनाया आदिवासी दिवस

0 124

-रैली निकालकर भगवान विरसा मुंडा के जयकारे लगाए
-तहसील पहुंचकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन

रायसेन। विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी राज गौंड ,सहरिया भील भिलाला संयुक्त महापंचायत द्वारा धूमधाम से मनाया गया । कोशहर में आदिवासियों ने पारंपरिक रूप से अपनी वेशभूषा में और तीर कमान आदि लेकर रैली निकाली ।जिसमें जय जोहार जय भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी जिंदाबाद के जयकारे भी लगाए।

रैली नयापुरा ग्राम पंचायत बढ़नी मानपुर से रायसेन शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई तहसील कार्यालय पहुंची ।जहां तहसीलदार को दो ज्ञापन सौंप कर रैली का समापन किया गया ।इस रैली में भील भिलाला सहरिया आदिवासी महापंचायत के सदस्य भी शामिल हुए। सुप्रियासिंह सरपंच ग्राम पंचायत नयापुरा के नेतृत्व में रायसेन तहसीलदार को ज्ञापन सोपा।

तीर कमान,वीर आदिवासी समाज पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुआ।आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली में भील आदिवासी समाज के लोग ,महिलाएं सहित तीर कमान लेकर शामिल हुए।रैली में भाला तलवार सहित अन्य शस्त्र हाथों में दिए हुए थे वह जय जोहार जय बिरसा मुंडा भगवान ,जय आदिवासी के जयकारे  लगा रहे थे। भील समुदाय की युक्तियां आधुनिक वेशभूषा में गोलाकार में नृत्य कर रही थी। सरपंच नयापुरा सुप्रिया सिंह राजपूत सहित समस्त आदिवासी समाज के लोग रैली में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खंडवा ओंकारेश्वर में आस्था शर्मसार खुलेआम बिक रही शराब     |     मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811