Let’s travel together.

जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार,जुएँ की शिकायत पर पहुंचे थाना प्रभारी

0 238

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज के गोसाई मोहल्ले में सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी बुधवार को अकेले ही पहुंच गए। क्योंकि काफी दिनों से दीवानगंज में जुआ खेलने की मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हो रही थी थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर देखा तो एक टपरिया में जुए का खेल चल रहा था थाना प्रभारी ने मौके पर पुलिस बल बुलाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मुख्य आरोपी फरार है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीवानगंज के गुसाई मोहल्ले की एक टपरिया में रोशन गिर पिता मधु गिर निवासी गोसाई मोहल्ला दीवानगंज, अब्बू बकर खान पिता नजीर खान अशोका गार्डन भोपाल, फारूक खान पिता उस्मान खान मंगलवारा भोपाल, मोहम्मद नाजिम खान पिता शकील खान निवासी डीआईजी बांग्ला भोपाल , सुरेंद्र गिर पिता सुरेश गिर गोसाई मोहल्ला दीवानगंज में जुआ खेलते हुए 5 लोगों को पकड़ा। जबकि एक फरार हो गया।जुआरियों को प्रति व्यक्ति 500 रूपए के हिसाब से जगह मुहैया कराई जाती थी। फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल पर 47250 रुपए और 52 ताश के पत्ते पुलिस ने जप्त किए हैं। पुलिस ने 6 जुआरियो पर 13 जुए एक्ट 12 वीएनएसएस की कार्रवाई कर ममला दर्ज कर लिया है।

इनका कहना हे-

मुझे काफी दिनों से मुखबिर से सूचना प्राप्त हो रही थी कि दीवानगंज में हुए का खेल बड़े स्तर पर चल रहा है मैं बुधवार को घटनास्थल पर जाकर देखा तो एक टपरिया में बड़े स्तर पर जुआ चल रहा था। 5 जुआरियों को गिरफ्तार कर चुके हैं। एक फरार हो गया है पुलिस इसी तरह की कार्रवाई आगे भी करती रहेगी।
दिनेश रघुवंशी थाना प्रभारी सलामतपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811