रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
लगातार हो रही बारिश को लेकर भदभदा और कालियासोत डैम के शटर खोले गए हैं। जिसको लेकर मंडीदीप नगर बेतवा और कलियासोत नदी के पास बासी कालोनियां और ग्रामों में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा सूचना के माध्यम से सभी को सतर्क रहने की जानकारी दी है। वही गोहरगंज एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव द्वारा मंडीदीप स्थित झिरिया घाट, कथारिया नदी, छठ घाट, पर पहुंचकर मौका स्थल का निरीक्षण किया।वही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर बेरीकेट

लगवाए गए है।जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।मंडीदीप नगर पालिका द्वारा वाहनों के माध्यम से सभी नागरिकों को नदी के पास न जाने की ताकीद भी दी है। वही मौका स्थल पर एस डी ओ पी शीला सुराणा,सीएमओ सुधीर उपाध्याय,मंडीदीप थाना प्रभारी सुरेश मीना सहित मंडीदीप नगर पालिका का अमला उपस्थित रहा ।