मेष राशि – मृदु व्यवहार के कारण लोगों के चहेते बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नये अनुभव मिलेंगे। मित्रों के साथ निकटता बढ़ेगी। स्पोर्ट्स में काफी रुचि ले सकते हैं। पारिवारिक लोगों से भेंट हो सकती है।
वृषभ राशि – अनावश्यक मामलों में उलझ सकते हैं। बुरी संगत वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। गठिया के रोगियों को तेज दर्द हो सकती है। कारोबार में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। वाहन सावधानी चलाएं, दुर्घटना संभव है।
मिथुन राशि – व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। आलस्य की वजह से काम में रुकावटें आ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। अनहोनी घटना हो सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें।
कर्क राशि –वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। इष्टमित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आपके व्यवहार में गम्भीरता की प्रशंसा होगी।
सिंह राशि – रुके हुये कार्य आज पूरे होगे। अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहगे। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को विशेष महत्व मिलेगा। मनोरञ्जन से जुड़े कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा।
कन्या राशि- नये काम की शुरूआत न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। कानूनी मामलों में आपको नहीं फँसना चाहिये। सुनी-सुनाई बातों पर तत्काल विश्वास न करें।
तुला राशि – घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। कारोबारी अनुबन्धों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। बच्चों की उपलब्धि से खुश रहेंगे। निर्माण कार्यों में तेजी आयेगी। आपके विचारों में बदलाव आएगा।
वृश्चिक राशि – भूमि-विवाद उभर आ सकते हैं। सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप किसी काम को टालते हैं तो भविष्य में भी उसके टलने की सम्भावना बढ़ जायेगी। सहकर्मियों की मदद मिलेगी।
धनु राशि – समझदारी पूर्वक स्थितियों को सम्भालने का प्रयास करे।अधूरे कार्यों को समय पर निपटा लें। बच्चों को अनुशासन की शिक्षा अवश्य दें। शेयर मार्केट में पूर्व में किया गया निवेश आज बड़ा लाभ दे सकता है। प्रे
मकर राशि –जल्दबाज़ी से आर्थिक हानि हो सकती है। व्यर्थ दौड़धूप करनी पड़ेगी। अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से परेशान रहेंगे। शुगर के रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिये। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करना उचित नहीं है। किसी बात को लेकर चिन्ता हो सकती है।
कुंभ राशि – पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप काफी सजग रहेंगे। बुद्धि-विवेक से काम करना लाभकारी होगा। मांगलिक उत्सवों में भाग लेंगे। व्यापार में बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। रूपरेखा बनाकर काम करना लाभकारी रहेगा।
मीन राशि- पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। पुराने रोगों के कारण परेशानी होगी। अचानक जरूरी सामान गुम हो सकते हैं। लोग आपके सही काम का भी विरोध कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। प्रेमियों को सावधान रहना होगा।