Let’s travel together.
nagar parisad bareli

प्रदेश को विकास के मानकों में शीर्ष में ले जाने के लिए सरकार संकल्पित है: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 36

 

“विजनरीज़ ऑफ़ मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल।उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश को विकास के मानकों में शीर्ष पर ले जाने के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन की मध्यप्रदेश सरकार जनहितकारी योजनाओं का तेज़ी से क्रियान्वयन कर हर व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित है मिशन मोड पार कार्य कर रही है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल मेरियट भोपाल में निजी न्यूज़ चैनल न्यूज़-24 एमपीसीजी के “विजनरीज़ ऑफ़ मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में शामिल हुए। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश में विकास के विजन और इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को साझा किया।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त करने के लिए वृहद् मंथन कर सेवाओं के गैप को चिह्नांकित किया गया है। प्रदेश के शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय का रोडमैप तैयार किया गया है। मैनपावर, अधोसंरचना विकास, उपकरणों की उपलब्धता के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र के महत्व को समझते हुए सरकार द्वारा बजट में 34 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। 2003 में 5 मेडिकल कॉलेज से आज हम 14 मेडिकल कॉलेज तक पहुँच गये हैं। वर्तमान वर्ष में 3 और आगामी 2 वर्षों में 8 और मेडिकल कॉलेज संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं। 12 ज़िलों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज संचालन प्रक्रियाधीन है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए हर उपलब्ध संभावना पर कार्य किया जा रहा है ताकि हर नागरिक हर क्षेत्र तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदाय सुनिश्चित किया जा सके।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश में आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी गई है ताकि आगामी पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान इसी दिशा में किया गया एक सशक्त प्रयास है। इसमें निरंतर जन-सहभागिता बढ़ रही है। मध्यप्रदेश कृषि विकास के साथ-साथ पर्यटन और औद्योगिक विकास पर कार्य किया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के साथ नीतिगत प्रयास किए जा रहें हैं। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से न्यूज़-24 एमपीसीजी के सलाहकार संपादक श्री संदीप अखिल ने मध्यप्रदेश में विकास के विभिन्न विषयों पर संवाद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811