भोपाल । अमूल के बाद अब सांची डेयरी ने अपने दूध के दाम 5 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। 17 जुलाई से बढ़े दामों पर आपको दूध मिलेगा।जबकि इन्दौर में कल से हीं बढ़े रेट पर दूध बिक रहा हे। भोपाल दुग्ध सहकारी संघ ने आदेश जारी कर दिए हे।दुग्ध संघ ने एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन को दूध के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। गौरतलब है कि 2 साल से सांची दूध के दाम नहीं बढ़े थे। यही कारण है कि अमूल की तरह सांची ने भी रेट बढ़ाने का फैसला किया है। अब दूध का एक लीटर का पैकेट 48 रुपये की जगह 53 रुपये में मिलेगा।
सांची दूध की बढ़ी हुई कीमत
• सांची गोल्ड एक लीटर की कीमत 65 रुपए
• सांची गोल्ड आधा लीटर 33 रुपए
• सांची शक्ति आधा लीटर 30 रुपए
• सांची चाय एक लीटर 56 रुपए
• सांची स्मार्ट आधा लीटर 24 रुपए
• सांची चाय स्पेशल एक लीटर 52 रुपए
• सांची लाइट आधा लीटर 21 रुपए
• सांची काऊ मिल्क आधा लीटर 28 रुपए
सांची दूध की नई कीमतें
• सांची गोल्ड 6 लीटर- ₹396
• सांची गोल्ड 1 लीटर-₹65
• सांची गोल्ड 500 मिली – ₹33
• साँची गोल्ड 200 मिली – ₹ 14.50
• सांची शक्ति 500 एमएल – ₹30
• सांची फ्रेश 500 मिली – ₹26
• सांची चाह 1 लीटर – ₹56
• साँची स्मार्ट 500 मिली – ₹ 24
• सांची चाय स्पेशल 1 लीटर – ₹52
• सांची लाइट 500 मिली – ₹ 21
चाय स्पेशल
• साँची गाय का दूध 500 मिली – ₹ 28
• सांची चाय स्पेशल 5 लीटर – ₹260
(सांची दुग्ध संघ के अनुसार)