सुरेंद्र जैन धरसींवा
मिलनसार व्यक्तित्व के धनी ओर अपनी व्यवहार कुशलता से क्षेत्र के लोगो के दिलो में बसने वाले मनवा कुर्मी समाज
समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन का जुनून लिए ,अनवरत 40 वर्षों तक समाज सेवा हेतु सदैव समर्पित ,लोकतांत्रिक प्रणाली से निर्वाचित समाज के चौबाराम वर्मा का आकस्मिक निधन हो गया उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई बड़ी संख्या में लोगो ने जरोदा पहुचकर उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ओर अपनी शोक संवेदनाये व्यक्त की।
मनवा कुर्मी समाज के प्रथम सेवक के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी क्षेत्र के छोटे से गांव जरोदा के लाल चोवराम वर्मा जी समाज के लंबे समय से केंद्रीय अध्यक्ष थे उनके आकस्मिक निधन से जहाँ उनकी समाज मे शोक की लहर दौड़ी तो वही अन्य समाजो में भी उनकी अलग ही पहचान होने से जिसने भी उनके निधन की खबर सुनी वह स्तब्ध रह गया राजनीति में भी भले ही वह कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े थे लेकिन व्यक्तिगत जीवन मे उनके मधुर संबन्ध सभी से होने के कारण उनका अन्य दलों के राजनीतिक लोग भी सम्मान करते थे समाज के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।