रायसेन। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार, भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन की अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय रायसेन में 10 जुलाई, बुधवार को दोपहर 2 बजे किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, और रायसेन संगठन के प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल सम्मिलित होंगे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश से प्राप्त आगामी कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना तथा पार्टी के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त करना है। इस बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, और मंडल प्रभारीगण की अनिवार्य रूप से उपस्थिति अपेक्षित है। पार्टी के सभी वरिष्ठजन एवं पदाधिकारीगण इस बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिससे संगठन को और सशक्त बनाया जा सके और आगामी कार्य योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके।
न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन