Let’s travel together.

निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायें – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

0 24

भौपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि विद्युत आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए सही वोल्टेज की विद्युत आपूर्ति ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में करायें। राजनिवास सर्किट हाउस में रीवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान श्री शुक्ल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां विद्युत का लोड अधिक है वहां आवश्यकतानुसार अतिरिक्त ट्रांसफर्मर लगायें तथा पुराने एवं जर्जर केबिल बदलवाये। उन्होंने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र के मैदानी अमले के पास पर्याप्त मेंटीनेंस की सामग्री उपलब्ध रहे ताकि जरूरत के समय वह सुधार का कार्य कर सके।

उप मुख्यमंत्री ने अगडाल, दुआरी, नवागांव, पुरौना, कुशहा, लक्ष्मणपुर सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत से संबंधित शिकायतों को निराकृत कराने के निर्देश दिये तथा कहा कि आगामी 15 दिन में पुन: इसकी समीक्षा की जायेगी। उप मुख्यमंत्री ने आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत विभक्तिकरण कार्य की समीक्षा की तथा कार्य में आने वाले व्यवधान को दूर करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की बात कही जिसमें विद्युत विभाग, प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जोड़ा जाय ताकि समस्या का तत्काल निराकरण कराया जा सके। बैठक में मुख्य अभियंता आईके त्रिपाठी, अधीक्षण यंत्री बृजेश शुक्ल सहित विद्युत विभाग के अधिकारी तथा विभक्तिकरण कार्य एजेंसी अशोका बिल्डकाम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश     |     सांची विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस आयोजित, छात्रों की उपलब्धियां गिनाई     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 21 सितम्बर 2024     |     शारदा प्रसाद वने पिछड़ावर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष     |     श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन     |     शिक्षा मंत्री द्वारा दिए अतिथि शिक्षकों के बयान पर अतिथि शिक्षकों ने जाताया आक्रोश,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा     |     सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय कर्मचारी को तहसीलदार ने थमाया नोटिस,एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया     |     श्रुति धर्मेद्र जैन को वर्ष 2023 के प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक से किया सम्मानित     |     संस्कृत के विद्वान व सेवानिवृत्त प्राध्यापकों ने विश्वविद्यालय में स्वेच्छा से अध्यापन का कार्य करने की दी सहमति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811