Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY :: राशिफल शुक्रवार 28 जून 2024

0 54

मेष राशि- ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यापार करने वाले  को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों का उचित सहयोग मिलने की संभावना है। घर में किसी अच्छे काम की योजना बन सकती है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें और न ही उनकी बातों में आएं। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक व्यवस्थाओं पर भी ध्यान देना आवश्यक है।

वृषभ राशि -व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। दूसरों को अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। संतान की सकारात्मक गतिविधियों के चलते आराम बना रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बड़ेगा।

मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र में  नई संभावनाएं मिलेंगी। अपनी क्षमताओं पर विश्वास के साथ काम करने से आपकी कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचें क्योंकि कोई सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना नहीं है। व्यापार करने वाले  के लिए नुकसान की स्थिति बनती जा रही है। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी को सहयोग करें।

कर्क राशि -आत्मविश्वास से किसी खास लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। इस समय आपका संपर्क मजबूत हो सकता है। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन अति आत्मविश्वास होना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अपने व्यवहार पर विचार करने की आवश्यकता है। धार्मिक गतिविधियों में दिखावे की गतिविधि से दूर रहें।

सिंह राशि -व्यापार वृद्धि के लिए लिया गया निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धर्म और आध्यात्मिक कार्यों में विश्वास बड़ेगा। अपने अंदर अहंकार और क्रोध की स्थिति उत्पन्न न होने दें, अन्यथा इससे करीबी लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। पैतृक जमीन संबंधी कार्यों में अधिक अपेक्षा न रखें।

कन्या राशि-फोन कॉल को नजरअंदाज करने से बचें, क्योंकि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। अपने आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने की कोशिश करें। भाई-बहनों से किसी तरह की बहस हो सकती है। व्यापार में मौजूदा गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी। जीवनसाथी और रिश्तेदारों का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

तुला राशि -व्यक्तित्व पहले से अच्छा होगा। अगर आपके ऊपर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। संतान पक्ष के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे, जिससे संतान खुश होगी। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या करके आपको बदनाम करने की कोशिश करेंगे.

वृश्चिक राशि- निजी बातों को दूसरो से शेयर न करे। गुप्त रूप से कोई भी कार्य करने से आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बहुत कठिन कार्य अचानक सफल हो जाने पर मन में प्रसन्नता रहेगी। अपना सामान, दस्तावेज आदि सुरक्षित रखें, चोरी या गुम होने की स्थिति बन सकती है। अपने बजट पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। ।

धनु राशि -कार्य के प्रति अधिक जागरूक होना और एकाग्रता बनाए रखना निश्चित रूप से आपको सफलता दिला सकता है। किसी करीबी द्वारा आपकी आलोचना आपको निराश कर सकती है। इसलिए किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। आज आपक खर्च अधिक हो सकता है।

मकर राशि -किसी अनुभवी व्यक्ति से चर्चा कर सही समाधान निकाला जा सकता है। आपकी सकारात्मक सोच के चलते नई सफलता प्राप्त होगी। पैसों से जुड़े किसी मामले में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखना होगा। बच्चे व्यापार में काम का बोझ और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में विकार हो सकते हैं, सावधान रहें।

कुंभ राशि-दूसरों की मदद करने और सहयोग करने में व्यतीत होगा। ऐसा करने से आपको आध्यात्मिक और मानसिक आराम मिल सकता है। आपके विनम्र स्वभाव से संबंधियों और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अत्यधिक क्रोधित और चिड़चिड़े होने से बचना होगा, अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है।

मीन राशि -मेहनत से किसी कठिन कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। संचार के माध्यम से कई समस्याओं का समाधान कर सकते है। आपके लिए आज का दिन धैर्य रखने का है। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811