Let’s travel together.

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की चाकू से गोदकर हत्या, सुबह डाटा ऑपरेटर को मारी थी गोली

0 69

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौंसले बुलंद है. मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने घात लगाकर पत्रकार शिवशंकर झा को रोका और फिर चाकू से गोद कर उनकी हत्या कर दी. इस वारदात के पीछे शराब माफिया का हाथ बताया जा रहा है. इस घटना से करीब 12 घंटे पहले बदमाशों ने एक डाटा ऑपरेटर महिला को गोली मार दी थी. इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रही है. एक के बाद एक हुई इन दोनों घटनाओं की वजह से जिले दहशत की स्थिति है.

मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार की सुबह महिला डाटा ऑपरेटर ड्यूटी पर जा रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने महिला के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीन गोलियां पीड़िता को लगी हैं. गोली लगने से घायल इस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही रही थी कि देर शाम बदमाशों ने यूट्यूब के पत्रकार शिवशंकर झा को चाकू से गोद कर हत्या कर दी.

कई मीडिया संस्थानों में कर चुके हैं काम

कई मीडिया संस्थानों में काम करने के बाद अपना यूट्यूब चैनल चला रहे शिवशकंर झा वारदात के वक्त बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. अभी वह अपने घर से करीब 500 मीटर दूर पहुंचे थे कि पहले से माड़ीपुर छपरा मार्ग पर पाकड़ चौक के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. अभी वह कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. इससे वह बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिरे और बेहोश हो गए.

उन्हें मरा हुआ जानकर बदमाश मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. इस वारदात की खबर से पत्रकार के परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने इन दोनों ही घटनाओं के लिए पुलिस को जिम्मेदार बताया है. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत की वजह से बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं.

वारदात के पीछे शराब माफिया का हाथ

मनियारी थाने के एसआई जयशंकर राम के मुताबिक बदमाशों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं. जांच के दौरान पता चला है कि पत्रकार शिवशंकर झा की शराब माफिया के साथ कुछ टशन था. बताया जा रहा है कि इनके बीच कुछ लेनदेन का भी विवाद था. उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं की सघन जांच पड़ताल कराई जा रही है. जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811