Let’s travel together.

खरगोन में आवारा कुत्तों का आतंक, घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को नोच नोच कर मार डाला

0 58

खरगोन : खरगोन में अवारा कुत्तों का आतंक छाया हुआ है। आलम ये है कि अब अवारा कुत्ते मासूम बच्चों के लिए खतरा बन रहे हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच नोच कर खा लिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

दर्दनाक घटना कोतवाली क्षेत्र के मांगरुल रोड का है। जहां तकरीबन आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने खूब आतंक मचाया और दो वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। मासूम लहूलुहान हो गई परिजन जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। परिजन घर पर खाना बना रहे थे। बच्ची घर से बाहर निकली तो कुत्तों ने उसे घेरकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र ने सनसनी फैल गई परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |     महिला समूह की दीदियों ने लगाया दो दिवसीय होली मेला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811