मेष राशि – मन मे अकारण ही उत्साह में रहेगा। अचानक कार्यस्थल से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपका कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की सूचना मिलेगी। नए घर में पूजा पाठ करा सकते हैं। अध्यात्म में मन रमेगा।
वृष राशि – मन में किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। रिश्तों की बेहतरी के प्रयास सफल होंगे। परिवार में आप अपनी कार्यकुशलता के कारण सबके चहेते बन सकते हैं।
मिथुन राशि- कानूनी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय बाद अपने प्रिय मित्र से मुलाकात संभव है। कार्यकुशलता में बढ़ोत्तरी के प्रयास करेंगे। नए कौशल में बढ़ोत्तरी हो सकती है। पड़ोसियों के यहां मांगलिक आयोजन संभव है।
कर्क राशि- कामकाज में दबाव महसूस होगा। रोजमर्रा के कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। सेहत को लेकर कुछ नई योजना बन सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। मनचाहा रोजगार की कामना पूरी होते दिख रही है।
सिंह राशि बढ़ाक्रम में बढ़ोत्तरी संभव है। लोगों की बातों में आकर कामकाज पर प्रभाव न पड़ने दें। आलोचनाओं का जवाब काम से दें। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कर्ज लेने से बचें। फैशन क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को लाभ होगा।
कन्या राशि- कानूनी मामले में झंझट से छुटकारा मिलता दिख रहा है। पराक्रम बढ़ेगा। शत्रुओं को मुंहतोड़ जवाब मिल सकता है। संयम से काम लें। प्रतिक्रियावादी न बनें। माताजी की सेहत सामान्य रहेगी। अचानक कोई बुरी खबर मिल सकती है।
तुला राशि – चुनौती आ सकती है। चिकित्सक से मिलकर समाधान तलाशें। उदर विकार या ह्रदय रोग की आशंका है। नौकरी से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
वृश्चिक राशि – लेन देन में धोखा मिलने की आशंका है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास आज अटक सकते हैं। मेहमानों का आगमन हो सकता है। मनपसंद भोजन, आभूषण मिलने का योग है। आय प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। जल्दबाजी से बचें। कामकाज में तनाव न लें।
धनु राशि- प्रगति के आसार हैं। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती दिखायी दे रही है। धन संकट खत्म होने का योग प्रबल है। कर्ज आदि से भी छुटकारा संभव है। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।
मकर राशि- दिन की शुरुआत में खुशखबरी मिलने का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। परिवार के संग यात्रा का भी योग बन रहा है। मन में कोई अनजाना दबाव महसूस होगा। कोई गलतफहमी के शिकार होकर रिश्ते खराब न करें।
कुंभ राशि – मांगलिक आयोजन करा सकते हैं। आय प्राप्ति के नए साधन बनेंगे। पड़ोसियों से रिश्ते बेहतर होंगे। मन में उमंग रहेगा। परिवार के साथ लंबे समय बाद वक्त बिताने का अवसर मिलेगा।
मीन राशि – भागदौड़ होगी पर थकान कम होगी। सेहत सामान्य रहेगा। नौकरी में आपको बहुत दिनों बाद कोई नया पद या जिम्मेदारी मिलने का योग बन रहा है। परिवार में सबका सहयोग रहेगा।