Let’s travel together.

पारले जी बनाने वाली  2 कंपनी से 36 बच्चों का बाल अधिकार सरक्षण आयोग ने कराया  रेस्क्यू

0 278

 

मंडीदीप रायसेन। मध्य प्रदेश की राजधानी से लगे रायसेन जिले के औद्योगिक शहर मंडीदीप में 2 फैक्ट्रियों से 36 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया गया है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण विभाग ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कंपनी ने बचने के लिए बाहर बोर्ड लगाया हुआ था कि बाल श्रम अपराध है और उनके यहां कोई श्रमिक काम नहीं करता है। लेकिन फैक्ट्री के अंदर कानून को ताक में रख कर धड़ल्ले से बच्चों से काम करवाया जा रहा था। इनमें से एक नामी कंपनी पारले जी बनाने का काम करती है जहां से 21 बच्चों को रेस्क्यू किया गया।

-दरअसल मंडीदीप के न्यू इंडस्ट्रियल एरिया की एल एम बेकर्स जहां पारले जी बनाया जाता है, और जी के इलेक्ट्रिकल्स कंपनी से 36 बाल श्रमिको को रेस्क्यू किया गया है। एक एनजीओ के माध्यम से राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने कार्रवाई करते हुए सभी का रेस्क्यू किया। इसके बाद बाल श्रमिकों को आयोग की टीम भोपाल ले गए। श्रमिकों की जांच करने पर 21 बाल श्रमिक पाए गए हैं।

राष्ट्रीय बाल आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बताया कि छापामार कार्यवाही के दौरान 21 बाल श्रमिक पारले जी बिस्कुट बनाने वाली एल एम ब्रेकर्स कंपनी में काम करते पाए गए थे। इसकी सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। और सभी को रेस्क्यू किया गया। बता दें कि मंडीदीप में कई फैक्ट्रियां हैं। ऐसे में आशंका है कि अन्य कई कंपनियों में भी बाल श्रम कराया जाता है। ऐसे में उनके ऊपर भी जांच की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811