Let’s travel together.

‘मंत्रालय के बारे में समझना होगा…’, कार्यभार संभालने के बाद बोले केरल से बीजेपी सांसद सुरेश गोपी

0 46

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विभागों का बंटवारा किए जाने के बाद अब मंत्री मंत्रालय का कार्यभार संभालने में जुटे हैं. अधिकतर मंत्रियों ने मंगलवार को अपने-अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया. इनमें केरल से बीजेपी के इकलौते सांसद सुरेश गोपी ने भी पर्यटन मंत्रालय में राज्य (MoS) के रूप कार्यभार संभाला. कार्यभार संभालने के बाद सुरेश गोपी ने कहा कि मंत्रालय के बारे में समझना होगा.

सुरेश गोपी ने कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. इसलिए मुझे उन संभावनाओं को देखना होगा जिनकी प्रधानमंत्री आशा कर रहे हैं. भारत में उभरती पेट्रोलियम प्रणालियों का अध्ययन करने के बाद शायद मैं अपना योगदान देने में सक्षम हो पाऊंगा. अपने विचारों को खुलकर रखें. उन्होंने त्रिशूर के लोगों का धन्यवाद भी किया और कहा कि आपने मुझे यह अवसर दिया है.

जीत को 7 सालों का मेहनत बताया था

चुनाव परिणाम के दिन चार जून को जीत हासिल करने के बाद सुरेश गोपी ने कहा था कि वह निराश थे, लेकिन अब उन्हें खुशी है. उन्होंने कहा था कि त्रिशूर की सीट पर उन्हें जो चीज बहुत असंभव लग रही थी वो अब शानदार ढंग से संभव हो गई है. हमारी जीत केवल 62 दिनों की चुनाव प्रचार अभियान की बात नहीं थी, यह पिछले 7 सालों से किए जा रहे मेहनत का नतीजा है.

एम्स की जताई थी ईच्छा

तब उन्होंने कहा था कि मैं समग्र रूप से केरल के लिए काम करता हूं. त्रिशूर के लिए अगर मुझे सबसे पहले किसी चीज को चुनना होगा तो मैं एम्स को चुनूंगा. सुरेश गोपी के अलावा, वरिष्ठ भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन को भी रविवार को राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया. उन्हें अल्पसंख्यक मामले, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग आवंटित किए गए.

नाराजगी की खबरों का किया खंडन

अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी ने सोमवार को मीडिया में आई उन खबरों को पूरी तरह से गलत बताते हुए खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से हटने की कोशिश कर रहे हैं. फेसबुक पर एक पोस्ट में गोपी ने कहा कि मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद में शामिल होना और केरल के लोगों का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811