Let’s travel together.
nagar parisad bareli

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022-सड़े फल-सब्जियों से बनाई जा रही जैविक खाद

0 331

नगरपालिका के सफाई अमले ने सड़े फल सब्जियां एकत्र कर भेजी एमआरएफ कचरा घर

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन।नपा परिषद रायसेन द्वारा जैविक खाद बनाने का नया अभिनव प्रयोग शुरू कर दिया है।नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2022 के तहत अभिनव प्रयोग करना शुरू कर दिया गया है।

इन सड़े गले फल सब्जियों को एकत्रित कर इनकी कटाई कर हौज में काली मिट्टी नारियल जूट सड़े गले फल सब्जियों को मिश्रण बनाकर जैविक खाद तैयार की जा रही है।बाद में यह जैविक खाद किसानों और जरूरतमंदों को विक्रय कर नपा रायसेन की आमदनी बढ़ाई जाएगी।
प्रतिदिन सफाई कर्मचारी नारियल जूट सड़े गले फल सब्जियों को दुकानों से एकत्रित कर खैराबाद स्थित एमआरएफ कचरा निष्पादन केंद्र भेजा जा रहा है।नपा के सफाई कर्मचारियों द्वारा इनकी कटाई कर काली मिट्टी से भरे हौज में मिश्रण को भरकर 10 से 15 दिनों तक पन्नी प्लास्टिक से ढंककर रख दिया जाता है।बाद में जैविक खाद तैयार हो जाती है।


इनका कहना है….
नपा रायसेन के प्रभारी सीएमओ धीरज शर्मा,स्वच्छता अभियान की नोडल अधिकारी एवं नपा इंजीनियर रश्मि सिंह ने बताया कि सड़े गले फल सब्जियों और नारियल जूट की सहायता से जैविक खाद बनाकर पहला सफल अभिनव प्रयोग किया जा रहा है।अगर यह प्रयोग सफल हो गया तो आगे भी जैविक खाद तैयार की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811