Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सलामतपुर की दिव्यांशी,हारिश ने 10वीं की परीक्षा में मारी बाज़ी

0 497

ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर किया खुशी का इज़हार

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिसमें सलामतपुर नगर के दो विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में बाज़ी मारकर नगर का नाम रोशन किया है। दोनों छात्र व छात्रा को नगर के लोगों व अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया है। सुनारी रोड पर रहने वाले संतोष चिढ़ार जो विदिशा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उनकी पुत्री दिव्यांशी चिढ़ार जो सेंट जेवियर स्कूल सांची की छात्रा है। कक्षा दस में 96.6 प्रतिशत अंक लाकर नगर का नाम रोशन किया है। दिव्यांशी को इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, गणित, साइंस व सोशल साइंस विषय में विशेष योग्यता मिली है। इनका सपना बड़े होकर डॉक्टर बनने का है। वहीं सलामतपुर थाने के पास रहने वाले किसान व व्यवसायी ज़हीर खान के पुत्र हारिश खान ने भी कक्षा दसवीं में 90 प्रतिशत अंक लाकर नगर का नाम रोशन किया है। हारिश सेंट जेवियर स्कूल सांची के छात्र हैं। और इनको इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, साइंस व सोशल साइंस विषय में विशेष योग्यता मिली है। हारिश ने बताया कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं। और उन्होंने कोरोना काल के दौरान भी 7 से 8 घंटे पढ़ाई की है। इस परिणाम से वह बेहद खुश हैं। और पूरे परिवार में खुशी की लहर है। दोनों ही छात्र-छात्राओं को नगर के लोगों ने जिनमें सलामतपुर सरपंच मूलचंद यादव, रातातलाई सरपंच रूपा विजय लोहट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तुलसीराम मेहरा, कांग्रेस नेता नीरज जैन बंटी भैया, बबलू पठान, चिंटू जैन, प्रदीप यादव, पत्रकार अदनान खान, साजिद खान, हसन खान, अमित बेदी, सतीश चिढ़ार, ओबेस मंसूरी, कैलाश गोस्वामी, रघुवीर मीणा, राकेश मीणा आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811