मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे पर इन दिनों सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे हैं भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40किलोमीटर हाईवे की सड़क पर जगह जगह बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं। यहां गड्ढे छोटे नही है बल्कि काफी चौड़े गहरे बन गए हैं। जिसमें बस , ट्रक, या मोटरसाइकिल के पाइया धस जाते हैं।
विदिशा से सागर तक पहुंचने के लिए इसी मार्ग का उपयोग वाहन चालक ज्यादा उपयोग करते हैं किया जाता है। मगर गड्ढों ने आमजन की रहा मुश्किल कर दी है इन गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की जबकि हर दिन इस मार्ग से आला अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है अब तो भदभदा पर टोल टैक्स स्थापित हो गया है जो कमर्शियल वाहनों से टैक्स लिया करता है। कुछ मैंने पहले ही एमपी आरडीसी द्वारा टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद भी सड़क की देखभाल नहीं हो रही है सड़क की दिनोदिन हालत खराब होने लगी है।
इन गड्ढों में मोटरसाइकिल का पहिया पहुंच जाए तो वाहन चालक अनियमित होकर गिरकर घायल हो जाता है कभी-कभी तो मोटरसाइकिल वाले व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाए करती है। ऐसे में कई बार दुर्घटना बड़ा रूप भी ले लेती है इस मार्ग पर तीन महीने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। फोर व्हीलर गाड़ी हो या टू व्हीलर गाड़ी वाला हो गड्ढा बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भिंड जाते हैं भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है।

गिरजेश नायक, रामदयाल लोधी, भानु लोधी , लीला किशन अहिरवार , रमेश कुमार अहिरवार नरेश चौधरी, सुरेश साहू निवास मीना, रंजीत गिर , शाहिद खान ,मुकेश साहू, हरि सिंह मीणा, बृजेश ठाकुर, सोनू मीणा आदि ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने 3 साल पहले इस रोड की मंजूरी हो गई है मगर इस मार्ग पर अभी तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। भोपाल से विदिशा तक का मार्ग रात और दिन चलता है इस रोड से छोटे बड़े हजारों वाहन रोज निकलते हैं दिनोदिन ट्राफिक बढ़ता ही जा रहा है इस मार्ग पर दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।
दिसंबर से लेकर मई तक इन 6 महीना में भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर अत्यधिक ट्रैफिक होने के कारण 50 दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनमें अभी तक 70 लोग से ज्यादा घायल हो गए तो वही 12 राहगीरों की अभी तक मौत हो चुकी है। इतनी दुर्घटनाएं होने की बावजूद भी एमपी आरडीसी द्वारा रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है।
इनका कहना हे–
मैं दीवानगंज से विदिशा रोज अप डाउन करता हूं रास्ते में रोड पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है मैं कभी-कभी रात में आता हूं तो हमेशा डर रहता है कहीं गड्ढे में गाड़ी का पहिया नहीं गिर जाए नहीं तो दुर्घटना हो जायगी इसलिए ठेकेदार को गड्ढे को भर देना चाहिए।
सुरेंद्र नायक
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर रोज दुर्घटनाएं हो रही है उसके बावजूद भी रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है पिछले वर्ष एक व्यक्ति टू व्हीलर से विदिशा जा रहा था उसका पहिया गड्ढे में आ जाने के कारण गिर गया जिसमें उसकी पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई थी। बारिश से पहले ही इस रोड पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए। जब सरकार टैक्स वसूल रही है तो इन गड्ढे को समय रहते क्यों नहीं भरवाया जाता है।
रिंकू प्रजापति ग्रामीण