Let’s travel together.

आधी रात को कब्रिस्तान में घुसा, फिर तोड़ने लगा कब्रें… आखिर युवक ने ऐसा क्यों किया?

0 117

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई. यहां आधी रात में एक युवक ने कब्रिस्तान में कब्रें तोड़ दीं. आधी रात में कब्रिस्तान से शोर आने लगा जिसके बाद लोगों को शक हुआ. कब्रिस्तान पहुंचकर लोगों ने युवक को कब्रें तोड़ते देखा तो उसे दबोच लिया. अज्ञात व्यक्ति मामले को उलझाता रहा. मौका देखकर स्थानीय लोगों की पकड़ से वह फरार हो गया.

मामला लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के गढ़ी कनौरा का है. यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए एक लड़के ने रात के अंधेरे में पुरानी कब्रों को तोड़ना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया. पूरे मामले की जानकारी जब मोहल्ले के सभी लोगों को हुई तो वह कब्रस्तान पहुंच गए और देखा कि रात में कई कब्रों को तोड़ा गया है.

हिरासत में लिया गया आरोपी

मौके पर स्थानीय पार्षद सुभाष रावत और पूर्व पार्षद रईस अहमद पहुचें और नाराज हो रहे स्थानीय लोगों को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे आलमबाग थाना प्रभारी शिवशंकर महादेवन ने मामले का संज्ञान लिया और घटनास्थल का मुआयना किया तो कई कब्रें टूटी मिलीं. क्षेत्र वालों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा था, जिसको देखते हुए थाना प्रभारी शिवशंकर महादेवन ने कब्र तोड़ने वाले आरोपी को तुरंत पकड़कर हिरासत में ले लिया.

कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे का मामला

स्थानीय निवासी रेहाना ने बताया की उनके पति का स्वर्गवास 20 साल पहले हुआ था. जब उनके सामने वीडियो आया तो उन्हें उनके पति की कब्र तोड़े जाने की जानकारी हुई. रेहाना का आरोप है की नूरी मस्जिद के बगल में रहने वाले इरफाने ने ये सब करवाया है. उसके बेटे ने राजा को पैसे दिए ताकी वह इस तरह से कब्रें तोड़ दे. इरफान प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है और इससे पहले भी कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर मकान बनवा चुका है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811