Let’s travel together.

उदयपुर: भोज का खाना खाते ही उल्टियां, 22 पहुंचे अस्पताल, 3 की मौत

0 50

राजस्थान में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत खराब होने लगी. अस्पताल पहुंचते-पहुंचते तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, 22 से अधिक लोग का इलाज जारी है. इनमें से कुछ स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं.घटना राजस्थान के उदयपुर जिले के कोटडा थाना क्षेत्र की है.

सावन क्यारा गांव मेंबीती रात को एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग हो गई और उससे कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने के बाद एक महिला सहित तीनों लोगों की मौत हो गई. वहीं, 22 लोगों को कोटडा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें 18 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गुजरात भेज दिया गया.

100 लोग भोज में शामिल होने थे

सावन क्यारा गांव में एक शादी का सामूहिक भोज कार्यक्रम था. इसमें वधू पक्ष की ओर से बोर्डी फला और गोदलवाड़ा इलाके के करीब 100 लोग भोज में शामिल होने सावन क्यारा आए थे. भोज में खाना खाने के बाद जब लोग वापस घर लौटे तभी उनको अजीब सा लगने लगा. लोगों की तबीयत खराब होने लगी. उल्टियां होने लगीं. धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने के बाद लोगों को कोटडा अस्पताल ले जाया गया.

इलाज के दौरान 3 की मौत

देखते ही देखते अस्पताल में भोज में शामिल हुए लोगों की लाइन लग गई. वहीं इलाज के दौरान एक महिला और दो पुरुषों की मौत भी हो गई. कोटडा थाना अधिकारी अशोक सिंह के बताया कि, तबीयत बिगड़ने से बोरडी खुर्द निवासी बाबू, बोदला वाडा निवासी मशरु और एक महिला सावन क्यारा निवासी अमिया देवी पारगी की मौत हो गई.

थानाधिकारी ने बताया कि सावन क्यारा में रात को चतरा पारगी के बेटे की सगाई के कार्यक्रम में वधू पक्ष के लोग भी शामिल हुए थे. इस दौरान रात्रि भोज करने के बाद जब लोग घर लौटे तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811