Let’s travel together.
nagar parisad bareli

नया ट्रक लिया लेकिन काम पर लगाने से पहले 40 श्रद्धालुओं को निशुल्क भेजा वैष्णो देवी

0 53

 

– ट्रक मालिक की माता वैष्णो देवी से जुड़ी है आस्था

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हरिओम राठौर ने नया आयशर ट्रक लिया है। इस ट्रक को अपने व्यापारिक काम पर लगाने से पहले उन्होंने शिवपुरी के 40 श्रद्धालुओं को अपने ट्रक में बैठकर खान-पान सामग्री के साथ वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रवाना किया है। शनिवार को शिवपुरी से मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए ट्रक में 40 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया।
शिवपुरी के व्यवसाय हरिओम राठौर ने बताया कि उनके परिवार में ट्रांसपोर्ट कारोबार है और बीते दिनों उन्होंने अपने व्यापार को और विस्तार देते हुए एक और नया आइशर ट्रक लिया। इस नए ट्रक को व्यापारिक काम पर लगाने से पहले उन्होंने अपनी मां के आदेश पर शिवपुरी के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से जुड़े लोगों को इस ट्रक में व्यवस्थित तरीके से बैठाकर मां वैष्णो देवी की यात्रा के रवाना किया है।
इन सभी 40 श्रद्धालुओं के लिए सारी व्यवस्था ट्रक मालिक द्वारा अपनी ओर से की गई हैं। हरिओम राठौर ने बताया कि शिवपुरी से ट्रक 25 मई को रवाना हुआ है और लगभग 7 से 8 दिन की यात्रा के बाद यह सभी 40 श्रद्धालुओं शिवपुरी वापस आएंगे। उन्होंने बताया कि वैष्णो देवी की यात्रा के अलावा यह सभी लोग नौ देवियों के दर्शन भी करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811