मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित ग्राम बालमपुर घाटी पर विदिशा से भोपाल की ओर जा रहे गेहूं से भरा ट्रक बालमपुर घाटी चढ़ते वक्त पीछे रिवर्स होते हुए पलट गया। हालांकि क्लीनर और ड्राइवर को मावली सी चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 5529 विदिशा से गेहूं की बोरिया भरकर भोपाल जा रहा था। जैसे ही बालमपुर घाटी चढने लगा तो सामने से दूसरा वाहन आ जाने के कारण ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक पीसे रिवर्स हुए 10 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गया। ट्रक पलटने के कारण उसमें भरी गेहूं की बोरिया खाई में बिखर गई। हालांकि ड्राइवर व क्लीनर को मामूली से चोट लगी है।

फिर बालमपुर घाटी पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया अगर ट्रक के पीछे कई दूसरा वाहन होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता इस।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर चढ़ने वाले ज्यादातर ट्रक बालमपुर की घाटी पर चढ़ नहीं पाते और अनियंत्रित होकर पलट पलट जाते हैं भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर एकमात्र बालमपुर की घाटी एक ऐसी घाटी है जहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है बालमपुर घाटी पर दोनों तरफ 20_20 फीट गहरी खाई होने के कारण अक्सर इस घाटी पर वाहन खाई में पलटते रहते हैं घाटी के दोनों ओर हरे भरे पेड़ लगे हुए हैं एक अंधा मोड़ है इस मोड़ पर वहान चालक वाहन को चढ़ते और उतरते समय पेड़ की आड में दूसरा वाहन दिखाई नहीं देता जिस कारण दुर्घटना होती रहती है कुछ महीने पहले ही चावल से भरा ट्रक खाई में पलट था उसके 3 दिन बाद ही गेहूं से भरा ट्रक पलटा था जिस कारण बालमपुर घाटी पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है कुछ दिन पहले की ही बात है कि एक ट्राला उतरते समय टायर फूटने के कारण गहरी खाई में चला गया था जिससे ट्राले के पाइए निकलकर खाई में जा गिरे थे उस समय भी बालमपुर घाटी पर 2 घंटे तक जाम लगा रहा बालमपुर घाटी पर एक तरफ एमपीआरडीसी द्वारा रेलिंग लगाई गई थी रेलिंग 6 महीने भी नहीं चली दुर्घटनाओं के कारण पूरी रेलिंग टूट चुकी है। एमपी आरडीसी द्वारा कुछ दिन पहले बालमपुर घाटी को चौड़ा किया गया है दोनों तरफ लोहे की नई रेलिंग लगाई गई थी। मगर लोगे की रेलिंग 1 महीने भी नहीं टिकी दुर्घटनाओं से टूट गई।