एक पखबाड़े में तेंदुएं ने कई पालतू जानवरो को बनाया शिकार
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के ग्राम शाहपुर में मंगलवार बुधवार रात मे तेंदुआ ने गाय के बछड़े का शिकार कर लिया जिससे बछड़े की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर मैं रहने वाले फुरकान उद्दीन ने अपनी गाय और 3 माह के बछड़े को अपनी बाउंड्री बॉल के अंदर बंदा था। रात करीब 2 बजे के लगभग तेंदुआा ने बाउंड्री वॉल के अंदर घुसकर 3 माह के बछड़े को ले जाने लगा इतने में घर में सो रहे फुरकान उद्दीन की नींद खुल गई। फुरकान उद्दीन ने तेंदुए को भागने की कोशिश की मगर तेंदुआ बछड़े को लेकर पास लगे जंगल में ले गया। सुबह कुछ दूर जाकर देखा तो बछड़े का आधा हिस्सा जंगल मे पढ़ा हुआ था आधा हिस्से को तेंदुआ का खा गया था।

बता दें कि 3 दिन पहले ही शाहपुर पंचायत के गांव जोगीपुरा में भी तेंदुआ नेू गाय को अपना शिकार बनाया था। शाहपुर और जोगीपुरा गांव के ग्रामीण दहशत में है वह अपने घरों से निकालने में भी डर रहे हैं ग्रामीणों कहना है कि इससे पहले भी तेंदुआ ने हमारे मवेशियों का शिकार किया है। वन विभाग के कर्मचारी तेंदुआ को पकड़ने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। तेंदुआ लगातार आसपास के ग्रामीण इलाकों में मवेशियों को अपना शिकार बन रहा है। 15 दिन के अंदर तेंदुआ ने कूल्हाड़िया, नर खेड़ा ,जोगीपुरा और शहपुरा के गांव में जानवरों का शिकार कर चुका है तेंदुआ लगातार आसपास के ग्रामीण इलाकों में घूम रहा। साथ ही मवेशियों का शिकार कर रहा है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। ऐसा नहीं कि तेंदुआ इन गांवों में शिकार कर रहा है इससे पहले भी कयामपुर, संग्रामपुर, दीवानगंज, अंबाडी और मुस्काबाद में भी तेंदुआ जानवरों को शिकार कर चुका है। एक सप्ताह पहले ही कयामपुर में बंदी गाय के ऊपर तेंदुआ ने हमला कर दिया था जिससे गाय की मौत हो गई थी। आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्रामीण तेंदुआ पकड़ने की वन विभाग की टीम से कह चुके हैं। मगर वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने में रुचि नहीं दिख रही है इसका खामियाजा बेजुबान जानवर भुगत रहे हैं।