Let’s travel together.

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश के निधन स्वरूप जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

0 204

 

-जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व विधायक ठा. रामपाल सिंह सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता हुए शामिल

सी एल गौर  रायसेन । विगत दिवस सड़क दुर्घटना में पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. डॉ. जयप्रकाश किरार के आकस्मिक दु:खद निधन हो गया था। उसके फल स्वरुप बुधवार आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र कुशवाहा सहित पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।


सभा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा अन्य वक्ताओं ने डॉ. जयप्रकाश किरार के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. किरार एक निष्ठावान नेता, समाजसेवी और समर्पित कार्यकर्ता थे, जिन्होंने अपने जीवन में समाज और पार्टी के विकास के लिए अनगिनत योगदान दिए। उनकी नेतृत्व क्षमता, कुशल संगठन कौशल और जनसेवा की भावना ने उन्हें सभी के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाया।


स्व. डॉ. जयप्रकाश किरार की विनम्रता, सरलता और उनकी दूरदर्शिता का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन न केवल पार्टी बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी प्रेरणादायक यात्रा और उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। इसके बाद सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय डॉ. जयप्रकाश किरार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनकी स्मृतियों को संजोते हुए और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, सभी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।


श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, राजेश पंथी, राकेश तोमर, राजकुमार यादव, दातार सिंह मीणा, वीर सिंह पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा सहित अनेक भाजपा नेताओं ने विचार रखें एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ जय प्रकाश के निधन पर शोक व्यक्त किया।
आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जनपद अध्यक्ष एस मुनियन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल, राजेंद्र सिंह राठौर, श्रीमती वर्षा लोधी, हेमलता रघुवंशी,पार्षद देवेंद्र यादव, संजू जैन, अशोक ठाकुर, जीतू ठाकुर, ब्रज विश्वकर्मा, धनीराम विश्वकर्मा, मोहन चक्रवर्ती, सिद्दीक सिद्दीकी, गोविंद सोनी, अभिषेक सोनी, मयंक चतुर्वेदी, बबलू चौधरी, जगदीश अहिरवार, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811