Let’s travel together.
nagar parisad bareli

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां शीघ्र स्वास्थ्य हो जाए इसलिए कराया सुंदरकांड

0 55

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां शीघ्र स्वास्थ्य हो जाए इसलिए कराया सुंदरकांड

– ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का है इस समय स्वास्थ्य खराब

– दिल्ली एम्स में कई दिनों से चल रहा है इलाज

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री और गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का इन दिनों स्वास्थ्य खराब है। श्री सिंधिया की मां का स्वास्थ्य खराब होने के बाद उनका इलाज दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है। लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले उनके स्वास्थ्य को लेकर ऐसी खबरें सामने आई थी कि उनका ज्यादा स्वास्थ्य खराब है और उनका ऑपरेशन भी हुआ है। वहीं दूसरी ओर शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों में चिंता है और इसी क्रम में श्री सिंधिया की समर्थकों ने शिवपुरी में उनकी मां के शीघ्र स्वास्थ्य को लेकर सुंदरकांड का आयोजन कराया। इस धार्मिक आयोजन में श्री सिंधिया के समर्थकों ने उनकी मां के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की।

शिवपुरी में वार्ड 2 के पूर्व पार्षद और भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य विवेक अग्रवाल ने अपने साथियों सहित राजमाता माधवी राजे जी सिंधिया के स्वास्थ्य लाभ हेतु सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस सुंदरकाण्ड का पाठ का आयोजन वेजनाथ धाम शिवमंदिर खुडा वीटीपी स्कूल के सामने शिवपुरी में आयोजित किया गया।सुंदरकांड का आयोजन नगर पालिका परिषद शिवपुरी के पूर्व पार्षद विवेक अग्रवाल और उनकी पत्नी श्रीमती मेघा अग्रवाल ने कराया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा ,मंडल अध्यक्ष विपुल जेमनी और केपी परमार ,महिला मोर्चा भाजपा सीमा शिवहरे ,भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला मंत्री लक्ष्मी जाटव, नगर पालिका शिबपुरी के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह , मंगलम के कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, शिबपुरी नगर पालिका के पार्षद डिंम्पल जैन, अनिल बघेल , इस्माइल खान , कुलदीप शर्मा, गोपी शर्मा, अरुण पंडित आदि भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811