Let’s travel together.

भोपाल में कारोबारी की कार में मिली लाश, थोड़ी देर पहले पत्नी को वीडियो बनाकर भेजा,जानें पूरा मामला…

0 76

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक व्यक्ति ने कार में आत्महत्या कर ली। आपको बता दें की घटना आनंद विहार स्कूल के पास की है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिस में कर्ज से परेशान होने की बात का जिक्र है। आत्महत्या से पहले मृतक ने अपनी पत्नी को एक वीडियो बनाकर भी भेजा था। इस में 2003 में एक कंपनी में पार्टनरशिप दिए जाने और पेमेंट नहीं दिए जाने की बात वह कह रहे हैं। इसके साथ ही आरोपियों को सजा दिलाने की भी बात कही है। टीटी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पति ने सुसाइड से पहले पत्नी नीति सेन को वीडियो भेजा जिसमें खुद को सॉरबिन कंपनी में 2003 के बाद पार्टनरशिप दिए जाने और बाद में पेमेंट नहीं किए जाने की बात कही गई। कंपनी का संचालक जगदीश अरोरा ,अनिल अरोरा और अजय अरोरा को बताया है। वीडियो में राधेश्याम ने बताया है कि उनको 2021 तक कोई पेमेंट नहीं दिया गया जबकि वह कंपनी में पार्टनर थे। 2022 में कंपनी के संचालकों ने 15 लाख रुपए देकर चुप करा दिया। इसकी शिकायत रातीबड़ थाने में करना पड़ी। वीडियो में राधेश्याम ने कहा है कि उनके बच्चों को कर्ज मुक्त कराया जाए और ऐसे उद्योगपतियों को सजा दी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811