Let’s travel together.
nagar parisad bareli

जिला भाजपा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं के द्वारा दिए गए सहयोग के लिए माना आभार

0 38

 

भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित आम मतदाताओं के लिए दी शुभकामनाएं

सी एल गौर  रायसेन। लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण में संपन्न हुए विदिशा रायसेन संसारी क्षेत्र में इस बार सर्वाधिक 74% से अधिक मतदान होने पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पूरे संसदीय क्षेत्र के सभी सम्माम्नीय मतदाताओं द्वारा दिए गए सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है, इसके साथ ही श्री शर्मा ने लोकसभा चुनाव में पूरी लगन और मेहनत से काम करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि इस बार सभी के सहयोग से अबकी बार 400 का आंकड़ा पार हो रहा है, हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनने वाले हैं । वही हमारे विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दर्ज करा कर पूर्व मुख्यमंत्री जन जन के नेता शिवराज सिंह चौहान जी भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री बनकर हमारे क्षेत्र का चहूमुखी विकास करेंगे। उन्होंने संसदीय क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र सहित रायसेन जिले के सांची विधानसभा, भोजपुर विधानसभा एवं सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी को सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811