Let’s travel together.

गुना में वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार, नौ बजे तक 16.43 प्रतिशत मतदान

0 45

गुना। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। सुबह सात से नौ बजे तक पहले दो घंटे में 16.43 फीसद मतदान हो चुका था। गर्मी का मौसम होने से लोग अपने मतप्रयोग के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। यही वजह है कि लंबी कतारें नजर आ रही हैं। शहर की दुबे कालोनी स्थित एक केंद्र पर ईवीएम में कुछ खराबी आई, जिससे कुछ देर के लिए मतदान रोकना पड़ा। कई केंद्रों पर मतदाताओं का स्थान परिवर्तन होने और वोटर कार्ड में पता नहीं बदलने से दिक्कत आई। क्योंकि, उन्हें पूर्व स्थल पर पहुंचकर ही वोट करना था। गुना लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह यादव ने अपने पैतृक ग्राम अमरोद में पहुंचकर सुबह 7:00 बजे सबसे पहले मतदान किया इसके बाद वह क्षेत्र के लिए रवाना हो गए।

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में तीन जिले गुना, अशोकनगर और शिवपुरी शामिल हैं। इनमें गुना की बमोरी और गुना विधानसभा क्षेत्र, अशोकनगर, मुंगावली और चंदेरी व शिवपुरी, कोलारस व पिछोर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का वोट ग्वालियर में है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार यादवेंद्र सिंह यादव ने अपना वोट अशोकनगर जिले में किया। इसके साथ ही दोनों प्रत्याशी भी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। सिंधिया भी 10.30 बजे तक शिवपुरी से गुना पहुंच रहे हैं। वहीं मतदान को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह लोगों में अच्छा उत्साह दिखाई दिया। क्योंकि, ज्यादातर मतदाता ठंडे मौसम में मतदान करना चाह रहा है। इससे लग रहा है कि दोपहर में तेज धूप के बीच मतदान की गति कम हो सकती है। शाम को फिर मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की संभावना है।

 

गुना लोकसभा क्षेत्र में इस बार 18.8 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमे 9.75 लाख पुरुष और 9.10 लाख महिला मतदाता हैं। इस लोकसभा चुनाव में 64.7 हजार मतदाता पहली बार वोट करेंगे। वहीं 8832 मतदाता 85 वर्ष से ऊपर के हैं।

फैक्ट फाइल-

विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति

 

– गुना में 122826 पुरुष और 115852 महिला मतदाता हैं। नौ थर्ड जेंडर आर 118 सर्विस वोटर हैं।

 

– बमोरी में 117294 पुरुष और 110639 महिला मतदाता हैं।

 

– चांचौड़ा में 125037 पुरुष और 114367 महिला मतदाता हैं। चार थर्ड जेंडर और 42 सर्विस वोटर हैं।

 

– राघौगढ़ में 124189 पुरुष और 114522 महिला मतदाता हैं। तीन थर्ड जेंडर और 31 सर्विस वोटर हैं।

 

बॉक्स..

 

विधानसभा वार मतदान केंद्र

 

 

– गुना में 268

 

 

– बमोरी में 277

 

 

– चांचौड़ा में 282

 

 

– राघौगढ़ में 272

 

 

 

 

– कुल मतदाता: 944959

 

 

– पुरुष 489346

 

 

– महिला 455380

 

 

– थर्ड जेंडर 16

 

 

 

 

80 महिला बूथ और 154 आदर्श मतदान केंद्र

 

 

इस चुनाव में प्रशासन द्वारा 80 महिला बूथ बनाए हैं, तो 154 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 10 पीडब्ल्यूडी बूथ रहेंगे। इसके साथ ही जिले में 118 सेक्टर अधिकारियों के साथ 18 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811