Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रायसेन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा और रोड शो,विधायक से लेकर नेता नहीं जुटा पाए कार्यकर्ता और लोगों की भीड़

0 303

जन आशीर्वाद यात्रा में स्वागत करने पहुंचे जनपद सदस्य का पर्स चोरी

रायसेन।  विदिशा लोक सभा सीट से प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा
सोमवार को सांची से हरदौट तक निकाली गई। इस दौरान श्री चौहान ने रोड शो भी किया। गौर करने बाली बात रही पूरे कार्यक्रम में हजारों की भीड़ इकट्ठे करने दवा विधायक से लेकर नेताओं का खोखला साबित हुआ रायसेन के गोपालपुर से लेकर पाटनदेव तक रोड शो में कार्यकर्ता ही नजर आए जबकि आमजन दूर से देखते रहे हालांकि भाजपा नेताओं और कुछ संगठनों ने जगह-जगह पंडाल लगाकर स्वागत किया लेकिन भाजपा नेताओं की भीड़ जुटने की तैयारी धरी रह गई। जबकि इस कार्यक्रम को लेकर करीब 8 दिन से सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी से लेकर सभी नेता और कार्यकर्ता तैयारी में जुटे थे।

कांग्रेस के उम्मीदवारों का कांग्रेस पर भरोसा नहीं शिवराज सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अब तो कांग्रेस के उम्मीदवारों का भी कांग्रेस पर भरोसा नहीं है
उनका भरोसा अब मोदी पर है उन्होंने पाटनदेव पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जितने विकास के कार्य बीजेपी ने किए हैं कही कांग्रेस ने किए है क्या, उनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है। जनता जाए चूल्हे में श्री चौहान ने कहा कि हम चुनाव क्यों लड़ रहे हैं आपकी सेवा के लिए। उन्होंने कहा कि में बहनों को लखपति बन कर छोडूंगा। उन्होंने सभा में कहा कि में सांसद बन रहा हू।

जन आशीर्वाद यात्रा में स्वागत करने पहुंचे जनपद सदस्य का पर्स चोरी

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा में स्वागत राय पर स्वागत करने पहुंचे जनपद सदस्य नितेश गौर का पर्स चोरी हो गया नितेश ने बताया कि पर्स में 22000 रुपए रखे थे जो इलाज के थे उन्होंने थाना कोतवाली में पर्स चोरी होने की सूचना दी है इससे पहले भी श्री राम परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन सहित होली मिलन समारोह में भी कई कार्यकर्ताओं की जेब कट चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811