Let’s travel together.

प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता

0 68

जबलपुर। कालेजों में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 2024-25 के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है लेकिन अभी तक कालेजों के पास नए सत्र की संबंद्धता ही नहीं है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने जबलपुर समेत पांच जिलों के 173 कालेजों को अभी संबंद्धता नहीं जारी की है। कालेजों का विश्वविद्यालय स्तर पर निरीक्षण होगा जिसके बाद कमेटी सिफारिश पर संबंद्धता दी जाएगी। फिलहाल मई तक यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इधर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कालेजों को संबंद्धता लेना आवश्यक होगा। प्रशासन का तर्क है कि चुनाव की वजह से प्रक्रिया में देरी हुई।

कालेजों को 25 अप्रैल तक प्रोफाइल को लाक करना है

 

आनलाइन प्रकिया में शामिल होने के लिए कालेजों को 25 अप्रैल तक प्रोफाइल को लाक करना है।आनलाइन प्रकिया में शामिल होने के लिए कालेजों को 25 अप्रैल तक प्रोफाइल को लाक करना है। विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया में वही कॉलेज शामिल हो सकेंगे, जिनकी प्रोफाइल यूनिवर्सिटी सत्यापित करेगी। प्रोफाइल सत्यापित होने का मतलब है कि संबंधित कॉलेज नियमानुसार संचालित हो रहे हैं। उनमें मापदंड अनुसार शिक्षक और इंफ्रास्ट्रक्चर हैं। विवि की संबद्धता प्राप्त है।

कमेटी बनी सिर्फ पत्र जारी करना

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की सहायक कुलसचिव सुनीता देवड़ी ने बताया कि संबंद्धता के पूर्व विश्वविद्यालय कमेटी से निरीक्षण करवाता है। कमेटी बन चुकी है सिर्फ आदेश जारी करना है कमेटी कालेजों का निरीक्षण कर मापदंड तय करेगी यदि कालेजों के पास कमियां है तो उन्हें शीघ्र पूरा करना होगा क्योंकि कमियों पर संबंद्धता नहीं दी जाएगी।

12वीं के नतीजों आने के साथ ही प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ करेगा

उन्होंने बताया कि संबंद्धता के लिए निर्धारित प्रोफार्मा बनाया गया है जिसके अनुरूप भवन और संसाधन होना आवश्यक है। उच्च शिक्षा विभाग अब 12वीं के नतीजों आने के साथ ही प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। ऐसे में कालेज यदि प्रोफाइल लाक नहीं कर पाएंगे तो उन्हें प्रवेश में शामिल नहीं किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811