Let’s travel together.

खेतो की नरबाई में अज्ञात कारण से लगी आग,ग्रामीणो ने बमुश्किल बुझाई आग

0 75

आग बुझाने आई दमक्ल कीचड में फंसी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
नरवाई में लगाई जाने वाली आग से हर साल जिले में नुकसान होता रहा है। जिसको लेकर कलेक्टर ने नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाते हुए आग लगाए पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद भी रोज कहीं ना कहीं नरवाई में आग लगाई जा रही है। प्रतिबंध के बाद भी खेतों में नरवाई से लगने वाली आग रुकने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना खेतों में आग की घटना हो रही है। इसके कारण दमकल दिनभर गांवों की ओर दौड़ रही है। नरवाई की आग को लेकर किसान भी जागरुक नहीं है। इधर, प्रशासन भी नरवाई की आग की रोकथाम को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। इससे पर्यावरण प्रदूषण भी बड़ रहा है। इसके बावजूद किसान इसकी अनदेखी कर रात के समय खेतों में आग लगा रहे हैं। नरवाई की आग से बडी घटना का अंदेशा बना रहता है। क्षेत्र के करीब 90 फीसदी खेतों में गेहूं फसल की कटाई का काम पूरा हो गया है। उपज किसानों ने घर पहुंचा दी है। अब खेतों में नरवाई जलाई जा रही है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज के पास अज्ञात कारणों से खेत की नरवाई में आग लग गई। आग लगने के बाद सांची फायरब्रिगेड को सूचना दी गई सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची तो खेत के पास कीचड़ में फंसकर रह गई। फायर ब्रिगेड की साफ्ट टूटने के करण गाड़ी आगे नहीं जा पा रही थी। इसके तुरंत बाद दूसरी फायर ब्रिगेड को रायसेन सूचना दी गई । जब तक रायसेन की फायरब्रिगेड पहुंचती तब तक अर्जुन ठाकुर ,राहुल ठाकुर, राजू शर्मा, अमन खान, सहित कई ग्रामीणों ने मोटर द्वारा, हरे पेड़ के पत्तों सहित अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अर्जुन ठाकुर ने बताया की मेरी गेहूं की फसल काटी कटाई खेत पर रखी हुई है कटी कटाई फसल के पास ही शाम को नवाई में आग लग गई। हम लोगों ने काफी मेहनत की तब जाकर आग काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद रायसेन फायर ब्रिगेड को रास्ते से ही वापस कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811