सी एल गौर रायसेन
श्री रामनवमी के पावन अवसर पर शहर सहित आसपास के गांव गांव में जड़ों की शोभा यात्राएं धूमधाम के साथ निकाली गई, रामनवमी पर दोपहर पश्चात जड़ों की शोभायात्राएं प्रारंभ हुई जो कि शाम तक विसर्जन का कम चला रहा। बुधवार को जड़ों की शोभायात्रा में श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए माता बहने अपने सिर पर जवारे का कलश लेकर चल रही थी, रायसेन शहर के विभिन्न मोहल्लों से जड़ों की शोभायात्रा निकल गई जो प्राचीन मिश्र तालाब पर जाकर जवारो का सम्मान के साथ विसर्जन किया गया। माता रानी के जवारो के साथ उनकी देवस्वरूप शक्तियां साथ चल रही थी, ढोल धमाके और संगीत की धुन पर जवानों की शोभायात्राएं निकली गई दिन में श्रद्धालुओं है और उत्साह पूर्वक भाग लेकर धर्म का लाभ उठाया। शहर के अलावा ग्रामीण अंचल क्षेत्र में भी जवारो की शोभा यात्राएं धूमधाम से निकाली गई, शहर के चोपड़ा मोहल्ला, नारापुरा, पटेल नगर, पाटन देव, गोपालपुर, ताजपुर महल सहित ग्राम वनगवा, पेमत, वन छोड़, वीरपुर, परसौरा, मानपुर, मऊ जागीर, बरनी, पेंनगवा, रतनपुर सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी पर जवारो की शोभायात्रा निकाली गई।