Let’s travel together.

पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश,कटी और खड़ी फसलों को काफी नुकसान

0 128

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र में तीन दिन से हो रही बारिश ने किसानों की मुसीबतें बड़ा दी हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। दीवानगंज क्षेत्र में कई किसानों की फसले कट चुकी है तो कई किसानों की फसले अभी खेत में ही खड़ी हुई है, कई किसानों की फसले खेत में कटी हुई पड़ी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी खतरा टला नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में किसानों की चिंता फिर से बढ़ने लगी हैं। दीवानगंज क्षेत्र में हो रही बारिश ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दीवान गंज क्षेत्र के किसानों सुरेश साहू, मुकेश नायक, राकेश कुशवाहा, निवास मीणा, जसवंत सिंह लोधी, भानु लोधी , मान सिंह लोधी, दिनेश साहू, दशरथ विश्वकर्मा, बादाम विश्वकर्मा आदि किसानों का कहना है कि हमने पहली बार अप्रैल में 3 दिन तक लगातार बूंदाबांदी देखी है। इससे पहले कभी तीन दिन तक लगातार बूंदाबांदी नहीं देखी है। कई किसानों की फसले खेत में कटी पड़ी है उनको बारिश से नुकसान होगा गेहूं का कलर भी फीका पड़ जाएगा जिससे कम दाम मिलेंगे।


क्षेत्र गेहूं फसल पूरी तरह से पक कर तैयार हो चुकी है। कई जगहों पर तो उसकी कटाई भी शुरू कर दी है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश के कारण किसान परेशान हैं। उनके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं है। किसानों का कहना है कि उनकी आखों के सामने ही उनकी फसल खराब हो रही है। लेकिन वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं। बारिश गेहूं को फसल को बर्बाद कर रही हैं। कई किसान अपने खेतों में पड़ी हुई गेहूं की फसल को त्रिपाल सहारे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। धूप निकल जाती है तो दूसरे दिन किसान अपनी फसलों को फैला देते हैं। दोपहर के बाद फिर मौसम खराब होता है तो किसान फिर अपनी फसलों को इकट्ठा कर त्रिपाल से ढक देते हैं। ऐसा करते हुए किसानों को आज 4 दिन हो गए हैं। वही सरकारी केंद्रों पर गेहूं की खरीदी चालू हो चुकी है। किसान अपनी ट्रालियों मैं भरी हुई गेहूं को पानी से बचने के लिए रात दिन परेशान हो रहे हैं। अगर गेहूं गीला हो गया तो सरकारी केंद्रों पर नहीं खरीदा जाएगा। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811