गौर महाविद्यालय भेल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर”स्वस्थ तन,स्वस्थ मन,स्वस्थ वूमेन”विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अर्पिता फाउंडेशन द्वारा अर्पित की सेनेटरी नेपकीन मशीन
भोपाल। बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर”स्वस्थ तन,स्वस्थ मन,स्वस्थ वूमेन”विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डा.इलारानी श्रीवास्तव ,डा समता जैन तथा डा गीता चौहान ने महिलाओं के स्वास्थ सम्बंधित जानकारियां रोचक ढंग से दीं .विशेष रूप से मासिक धर्म के सम्बंध में व्याप्त धारणाओं और भ्रांतियों को दूर किया.छात्राओं की स्वास्थ सम्बंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया

कार्यक्रम की आयोजक हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. सुषमा जादौन ने इस अवसर पर अपनी पुत्री की स्मृति में सेनेटरी नेपकीन की आटोमेटिक वेंडिंग मशीन अर्पिता फाउंडेशन के माध्यम से महाविद्यालय को दान दी .जिसका स्टाफ क्लब अध्यक्ष डा.अर्चना शर्मा सहित सभी महिला स्टाफ ने आभार माना.प्राचार्य डा संजय जैन ने कहा कि “स्वास्थ्य के प्रति जागरूक महिला अपने परिवार और समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है .डा सुषमा जादौन की इस अनुकरणीय पहल से महाविद्यालय की छात्राएं लाभान्वित होंगी”कार्यक्रम के अंत में आयोजक द्वय डा. अर्चना शर्मा और डा सुषमा जादौन ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर छात्राओं की भारी उपस्थिति रही