Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सोनी समाज का होली एवं पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न,7 मई को लोकतंत्र के पर्व में मतदान करने के लिए ली शपथ

0 292

सोनी समाज की धर्मशाला एवम अजमीढ़ देव की प्रतिमा स्थापना की मांग ने पकड़ा जोर

रायसेन। रायसेन जिला मुख्यालय पर शगुन गार्डन में सोनी समाज का पारिवारिक मिलन समारोह एवं स्वरूची भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सोनी समाज के महिला पुरुषों ने भाग लिया । तथा एक दूसरे को तिलक लगाकर होली मिलन मनाया गया। इस पारिवारिक मिलन समारोह में समाज के लोगों द्वारा सोनी समाज की धर्मशाला एवम अजमीढ़ देव जी की प्रतिमा स्थापना की मांग की है।

समाज ने निर्णय लिया की इसके लिए राज्य शासन से शासकीय भूखंड लेकर समाज एवं जन प्रतिनिधियों मदद से धर्मशाला बनाई जाएगी तथा अजमीढ़ देव जी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। समाज के सभी महिला पुरुषों को महिला संगीत के बीच राजकिशोर सोनी ने शपथ दिलाई की 7 मई को लोकतंत्र के पर्व में सोनी समाज के सभी मतदाता परिवार सहित मतदान करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद श्रीमती किरण सोनी ने कहा की सोनी समाज की महिलाएं शीघ्र ही महिला मंडल का गठन करेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों को संचालित करेंगे। इस अवसर पर रामकुमार सोनी अशोक सोनी गुड्डा भैया जिला शासकीय अधिवक्ता ओमप्रकाश सोनी एडवोकेट संतोष सोनी उमाशंकर सोनी योगेंद्र सोनी नीलेश

सोनी सुनील सोनी अखिलेश सोनी मुछेल बद्रीप्रदाद सोनी सुखराम सोनी गरीबदास सोनी गोविंद सोनी दिनेश बडोनिया लीला सोनी कुंदन सोनी संजू सोनी सौरभ सोनी हरीश सोनी विकास सोनी मनोज सोनी राजेश सोनी शिव कुमार सोनी चंद्रभान सोनी सोनी शैलेंद्र सोनी ने समाज की गतिविधियों के संबंध में बताया।
कार्यक्रम का संचालन राजकिशोर सोनी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811