Let’s travel together.

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या निवारण के लिए जिला स्तरीय जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम की हुई स्थापना

0 68

 

– पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने उठाए आवश्यक कदम

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल संकट के निराकरण के लिए जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में जिला स्तरीय और जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। जिन पर लोग पेयजल से संबंधित समस्या के निराकरण खासकर हैंडपंप खराब होने, नल जल योजना से पानी सप्लाई या मोटर खराब होने से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए पीएचई और जिला पंचायत द्वारा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसके अलावा जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।
पीएचई के ईई एलपी सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का प्रभारी बाइस राम धाकड़ जिला स्तरीय सलाहकार पीएचई शिवपुरी को बनाया गया। यहां कंट्रोल रूम का नंबर 07492 – 359634 और मोबाइल नंबर 7987193889 है। इसी तरह जिले में शिवपुरी, नरवर, करेरा, कोलारस, पिछोर, खनियाधाना, बदरवास में भी ग्रामीण स्तर पर पेयजल समस्या निराकरण के लिए संबंधित जनपद के सीईओ और पीएचई के एसडीओ को प्रभारी बनाया गया है जिनके नंबर पर संपर्क कर उन्हें पेयजल समस्या से संबंधित जानकारी नोट कराई जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811