Let’s travel together.

महावीर जयंती पर नगर में निकली श्री जी की शोभा यात्रा

0 138

नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव जैन सहित उनकी कार्यकरणी ने ली शपथ

औबेदुल्लागंज/रायसेन।महावीर जयंती के उपलक्ष में आज नगर के श्री महावीर मार्ग स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई बस स्टैंड स्थित संयम कीर्ति स्तंभ तक गई एवं उसके बाद मुख्य मार्ग से होते हुए नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुची जहां छोटे मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया एवं श्री जी की आरती की गई ।


इस शोभायात्रा का समापन महावीर मार्ग स्टेशन रोड स्तिथ जैन मंदिर में किया गया।
इस अवसर पर श्री जी के नगर भृमण के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना शन्तिधारा आदी क्रियाये पंडित लक्ष्मी चंद जैन ने कराई।
पूजन अभिषेक में प्रथम कलश करने का शौभाग्य बच्चूलाल अरुण कुमार ,दूसरे कलश का पंडित लक्ष्मीचंद महेश जैन,तीसरे कलश का सुखनन्दन संजीव राजीव अविनाश जैन एवं चौथे कलश का चौधरी अशोक कुमार अनिल कुमार के परिवार को एवं शांति धारा करने का शोभाग्य लाल शिखरचंद अतुल कुमार जैन परिवार को मिला।


इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव जैन पत्रकार , उपाध्यक्ष विजय जैन केटी अरुण जैन अतुल जैन ,महामंत्री अनिल जैन इलेक्ट्रॉनिक ,कोशाध्यक्ष सुनील जैन एल सी जैन सहित पूरी टीम को शपथ दिलाई गई यह कार्यकरणी तीन वर्ष तक कार्य करेगी।


इसी अवसर पर महावीर पियाऊ का शुभारंभ आर सी जैन शिमला जैन अन्नपूर्णा चाची पंडित लक्ष्मीचंद जैन समाज के अध्यक्ष राजीव जैन सुनील जैन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |     शासकीय बम्होरी वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ     |     मुख्यमंत्री का कार्यक्रम ओर आईडीबीआई घोटाला के पीड़ितों का आंदोलन पुलिस प्रशासन सजग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811