Let’s travel together.

‘जय श्री राम’ कहने पर पिटाई, लगवाए दूसरे धर्म के नारे; पुलिस स्टेशन में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

0 67

मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में सांप्रदायिक हिंसा का मामला सामने आया है. एक नाबालिग लड़के ने जय श्री राम के नारे का उद्घोष किया. इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने नाबालिग लड़के की पिटाई कर दी. साथ ही नाबालिग से लड़के जबरन अल्लाह-हु-अकबर के नारे भी लगवाए. मीरा रोड इलाके में धार्मिक कट्टरता का यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. देर रात बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग डीसीपी ऑफिस के बाहर जमा हो गए.

नाराज हिन्दू समुदाय के लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया. घटना का विरोध जताया. इस मौके पर स्थानीय बीजेपी विधायक गीता जैन भी मौजूद रहीं. आरोप है की इस मामले में पुलिस की कार्रवाई संतोष जनक नहीं है. पुलिस लापरवाही बरत रही है.

पुलिस को मिला घटना का सीसीटीवी फुटेज

नाराज लोगों ने पुलिस से एक्शन की मांग की है. तब जाकर पुलिस ने इस मामले में अब कार्रवाई शुरू की है. पुलिस ने पिटाई और जबरन दूसरे धर्म के नारे लगवाने का सीसीटीवी फुटेज खंगाला है. यह घटना मीरा रोड इलाके की एक सोसाइटी में घटी है. सीसीटीवी फुटेज में कुछ लड़के नाबालिग का पीछा कर रहे हैं और उसकी पिटाई भी कर रहे हैं.

5 के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 मार्च की रात 9 बजे की है. होली वाली रात नाबालिग लड़का दुकान से दूध लेकर घर लौट रहा था. तभी कुछ लोगों ने उसका पीछा किया और जय श्री राम के नारे का उद्घोष करने पर उसकी पिटाई कर दी. साथ ही उससे जबरन दूसरे धर्म के नारे भी लगवाए. पीड़ित लड़के के पिता ने 5 लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है.

पहले भी हो चुकी इस इलाके में सांप्रदायिक घटना

बता दें मुंबई के मीरा रोड इलाके में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से कुछ दिन पहले भी सांप्रदायिक हिंसा का मामला सामने आया था. तब यहां दो गुटों के बीच झड़प हुई थी. इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था. पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के नाम दर्ज कर उनके खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811