Let’s travel together.

पिछोर के चर्चित विधायक प्रीतम लोधी को माला पहनाना महंगा पड़ा, चार शिक्षक अटैच, विभागीय जांच के भी आदेश

0 91

 

– आचार संहिता उल्लंघन के मामले की शिकायत के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

– भाजपा विधायक को माला पहनाने पहुंच गए थे सर्किट हाउस

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी 
शिवपुरी जिले में इस समय लोकसभा चुनाव के आचार संहिता लागू है। इसी बीच आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले चार शिक्षकों को शिवपुरी जिला मुख्यालय पर अटैच कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। इन चार शिक्षकों ने पिछोर के चर्चित भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का स्वागत करते हुए माला पहनाई थी। माला पहनाने का यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद जिला मुख्यालय पर निर्वाचन कार्यालय में इसकी शिकायत हुई और अब इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

पिछोर विधायक को सर्किट हाउस में माला पहनाने पहुंच गए थे चार शिक्षक

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पिछोर सर्किट हाउस में विधायक प्रीतम लोधी के साथ खनियांधाना के शासकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक अरविंद वर्मा, परवेज खान, यशपाल सिंह, अनिल पाराशर यहां विधायक को माला पहनने के लिए पहुंच गए।शासकीय शिक्षकों ने फूल-माला पहनकर फोटो खिंचवाए । जो वायरल हो गए । उक्त शिक्षकों की शिकायत जब जिला निर्वाचन अधिकारी से हुई तो उन्हें उप जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी में अटैच कर दिया। लोकसभा चुनाव में बनाए गए शिकायत शाखा प्रभारी और महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ देवेंद्र सुंदरियाल ने बताया कि पिछोर सर्किट हाउस में माला पहनने वाले खनियांधाना के चारों शिक्षकों को उप जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी में अटैच कर दिया है। इस मामले की शिकायत कृष्णम दुबे ने की थी।

विभागीय जांच के अलावा संबंधित शिक्षकों को किया गया जिला मुख्यालय पर अटैच-

शिकायत शाखा प्रभारी और महिला बाल विकास विभाग की डीपीओ देवेंद्र सुंदरियाल ने बताया कि आचार संहिता लग गई थी, तो फिर किसी भी शासकीय सेवक को राजनीतिक लोगों के बीच पहुंचना ही नहीं चाहिए। अब इस मामले में चारों शिक्षकों को शिवपुरी जिला मुख्यालय पर अटैच किया गया है। इसके अलावा उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। श्री सुंदरियाल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने उक्त शिक्षकों को उप जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी में अटैच कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811