Let’s travel together.

तुलसी की सूखी पत्तियों के कुछ उपाय बढ़ाये सौभाग्य धन-दौलत

0 401

तुलसी की सूखी पत्तियों से कुछ उपाय करने से सौभाग्य के साथ-साथ धन-दौलत की प्राप्ति होती है। साथ ही आप पर मां लक्ष्मी  की कृपा भी बनी रहती है।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का अधिक महत्व होता है। इसके बिना श्री विष्णु जी की पूजा पूरी नहीं होती है। मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा कहा जाता है कि रोजाना तुलसी के पौधे में जल देने, उसके सामने दीपक जलाने और पूजा करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है।

हिंदू धर्म में जितना अधिक महत्व तुलसी के पौधे का होता है उतना ही महत्व तुलसी की सूखी पत्तियों का भी होता है। इन पत्तियों से कुछ उपाय करने से सौभाग्य के साथ-साथ धन-दौलत की प्राप्ति होती है। साथ ही आप पर मां लक्ष्मी  की कृपा भी बनी रहती है। तो ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी की सूखी पत्तियों का इस्तेमाल कैसे करें।

तुलसी की सूखी पत्तियों का इस तरह करें इस्तेमाल

मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की सूखी पत्तियां बहुत ही प्रिय हैं। ऐसे में यदि आप श्रीकृष्ण जी कृपा पाना चाहते हैं तो तुलसी की एक पत्ती का उपयोग 15 दिनों तक भगवान कान्हा के भोग में करें।

भगवान श्रीकृष्ण को स्नान करवाते समय आप तुलसी की सूखी पत्तियों का इस्तेमाल जल में डालकर कर सकते हैं।

अगर आप तुलसी के सूखे पत्तों को पानी में डालकर स्नान करेंगे तो इससे शरीर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।

यदि आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो इसके लिए तुलसी की सूखी पत्तियों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में ठीक होता है।

गंगाजल में तुलसी की सूखी पत्तियों को डालकर घर में चारों ओर छिड़काव करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है साथ ही घर परिवार में खुशहाली बना रहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811