Let’s travel together.

MP में चूहों से फैली अनोखी बीमारी, 2 की मौत, अलर्ट जारी

0 48

उमरिया: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के बाद अब एक अनोखी बीमारी ने दस्तक दी है। इसकी वजह से प्रदेश भर के साथ साथ उमरिया जिले में दहशत का माहौल है। प्रदेश के साथ उमरिया में भी लीवर और किडनी डैमेज करने वाली यह बीमारी फैली हुई है। लेप्टोस्पायरोसिस नामक इस बीमारी से लोग पीड़ित हो रहे हैं। अब तक इस बीमारी से 13 साल के लड़के और 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो चुकी है। वहीं 35 साल के व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों की मानें तो लेप्टोस्पायरोसिस नाम की यह बीमारी चूहों से फैल रही है। यह बीमारी चूहों के कारण फैल रही है और इंसानों के लिए बहुत घातक है। इस बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही सर्वे भी शुरु किया गया है। बीमारी फैली तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। चूहों से सावधानी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है। इस बीमारी से उमरिया जिले में 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक का इलाज जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

लीवर और किडनी पर पड़ता है प्रभाव

संक्रमण के बाद लोगों को बुखार, दर्द, उल्टी, दस्त या शरीर पर लाल चकत्ते या और भी सामान्य तकलीफ हो जाती है। इलाज से ये बीमारी जल्दी ठीक नहीं होती है। ऐसे में सबसे पहले लीवर और किडनी पर इसका प्रभाव पड़ता है। इसमें बहुत सारे लक्षण मिलते हैं। आदमी का वजन कम होने लगता है, शरीर में कमजोरी आ जाती है। इस बीमारी से पीड़ित मरीज का ब्लड इंफेक्शन बढ़ता जाता है। यह कंट्रोल नहीं होता है। लगातार वह कमजोर होता जाता है।

ऐसे फैलती है यह बीमारी

चूहों का मलमूत्र पानी में मिलना, फिर उसी संक्रमित पानी के संपर्क में इंसान किसी न किसी तरीके से आते है तो लेप्टोस्पिरा बैक्टीरिया का संक्रमण फैल जाता है।

बीमारी के लक्षण

इंसान के शरीर लेप्टोस्पिरा बैक्टीरिया का संक्रमण फैलते ही तेज बुखार का आना
सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द शुरु हो जाता है।

बचाव और सावधानियां

पानी के उबालकर ठंडा करके पीएं
चूहों से खाने पीने की चीजें बचाकर रखें
घर में या आस पास चूहे न आने दें
बीमारी के लक्षण आते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
गंदे पानी के इस्तेमाल से बचे, जैसे कपड़े या बर्तन धोना या नहाना

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |     दमयंती व्याख्यान माला में पहुंचे मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत IAS एसएन मिश्रा     |     समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811