मेष राशि – मन में व्यग्रता रहेगी। संपत्ति से लाभ होगा, विरोधी कष्ट दें सकते है। आज आपका सपना साकार करने का समय है। कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते हैं। अपने जज़्बात पर काबू रखें। जीवनसाथी के सहयोग से दीक्षित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। धार्मिक यात्रा योग है। आपके पुराने मित्रों से मुलाकात होने की सम्भावना है।नए विचारों को ग्रहण करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष उत्तम हो सकता है।
वृष राशि – विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है।
मिथुन राशि – ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा। आज आप अपने आसपास में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखेंगे।
कर्क राशि – गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।
सिंह राशि – चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें। निवेश करने में काफी सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। हर नयें सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आयेगी।
कन्या राशि – अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के संकेत हैं। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। मित्रों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। कार्य में बदलाव आ सकता है लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी कानूनी कार्य में फंसना पड़ सकता है इसलिए सावधानी बनाये रखें।
तुला राशि – पार्टनर की वजह से समाज और रिश्तेदारों में उनका भी मान बढ़ेगा। पार्टनर की उपल्बधियों को सेलिब्रेट करने के लिये आज आप घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आपको फायदा होगा। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें। आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि – रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरे के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। आपको आज पत्नी द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है। ऑफिस में आपके काम का प्रभाव बना रहेगा। आपको सभी का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।
धनु राशि – आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगी। परिवार के सदस्य कई चीजो की मांग कर सकते हैं। प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी जुबान पर काबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति अनुकूल व लाभप्रद साबित होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।
मकर राशि – अचानक धन प्राप्त हो सकते है जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दुविधायुक्त मनोदशा के कारण निर्णय नहीं ले पाएंगे। कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा और आज एक काम जरूर करें आज की आमदनी में से कुछ पैसा भविष्य के लिए अवश्य बचाकर रखें। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि – सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। आपके द्वारा किये हुये कामों का पूरा फायदा मिलेगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें।
मीन राशि – नए सौदों में सावधानी बरते। धैर्य से काम लें। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप खुद को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करना चाहते हैं लेकिन आपको काम की जिम्मेदारियां रोक रही हैं आप को दोनो चीजों में संतुलन बनाने की जरूरत है।