Let’s travel together.
nagar parisad bareli

भाजपा कार्यालय में मना जीत का जश्न,सांची  से ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर डॉ प्रभु राम चौधरी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत

0 133

अपनी जीत से अभीभूत सांची क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने दोहराया सांची क्षेत्र को प्रदेश में विकसित क्षेत्र बनाने का संकल्प

डॉक्टर चौधरी ने ऐतिहासिक जीत के लिए केंद्र, प्रदेश, जिला भाजपा नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय

सी एल गौर

रायसेन। अभी हाल ही में संपन्न हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते सांची विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित भाजपा विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी की जीत की खुशी में नगर भाजपा मंडल द्वारा जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित स्वागत कार्यक्रम एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रदर्शन कार्यक्रम में डॉक्टर चौधरी शामिल हुए।

इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय के सामने जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं नगर मंडल अध्यक्ष जीतू आदित्य शर्मा के नेतृत्व में जीत की खुशी में ढोल नगाड़े के साथ जोरदार आतिशबाजी चला कर जश्न मनाया गया वहीं नवनिर्वाचित भाजपा विधायक डॉक्टर चौधरी की अगवानी करते हुए सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा कि सांची विधानसभा क्षेत्र में मुझे जो ऐतिहासिक विजय दिलाई इसका श्रेय केंद्र, प्रदेश, जिला भाजपा नेतृत्व और मेरे क्षेत्र के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने रात दिन एक कर कठिन मेहनत कर मुझे 45 हजार मतों से विजय श्री दिलाई मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और मेरी ओर से आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आपने सांची क्षेत्र से मुझे ऐतिहासिक जीत दिलाई है उसी प्रकार से मैं अपने संकल्प को दोहराते हुए कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में सांची विधानसभा क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाया जाएगा। विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी आपकी और क्षेत्र की जनता की भावना के अनुरूप में क्षेत्र की सेवा करूंगा और ज्यादा से ज्यादा विकास क्षेत्र में हो इसके लिए जी तोड़ प्रयास करूंगा। डॉक्टर चौधरी ने कहा कि हमारी केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश की सरकार की जनहित कार्य योजनाओं के कारण हमें इतनी बड़ी सफलता पूरे प्रदेश भर में मिली है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली और कार्य योजनाओं की वजह से भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है जिसमें लाडली बहना योजना, किसान सम्मान निधि योजना, गरीब कल्याण के लिए आवास योजना, सर्वांगीण विकास जैसी महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं से प्रभावित होकर क्षेत्र की जनता ने प्रचंड बहुमत से विजय श्री दिलाई है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि रायसेन जिले में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है जिसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान जी द्वारा चलाई गई कार्य योजनाओं से लाभान्वित होकर हमारे जिले भर की जनता के लोगों ने भाजपा के प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाने में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने सांची, उदयपुरा एवं भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को भारी बहुमत से विजय श्री दिलाने पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए दिए गए योगदान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा प्रचंड बहुमत सांची विधानसभा क्षेत्र की जनता ने दिया है इसके अलावा दूसरे नंबर पर उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने और तीसरे नंबर पर भोजपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हमारे प्रत्याशियों को भारी बहुमत के साथ जीतकर विधानसभा में पहुंचाया है, वास्तव में रायसेन जिले में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई है।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह कुशवाह ने भी विचार व्यक्त करते हुए भाजपा के मौजूद सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए उन्हें बधाई देते हुए धन्यवाद दिया वही कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन धीरेंद्र सिंह कुशवाह ने किया, कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर ने किया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह वर्मा, मलखान सिंह मीणा, जमना प्रसाद सेन, कन्हैया लाल सूरमा, बृजेश चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष जीतू आदित्य शर्मा, लीला किशन मीणा, श्री बघेल, राजेंद्र सिंह राठौर, ओपी सोनी, राजेश पंथी, चंदू रघुवंशी, देवेंद्र यादव, अखिलेश सोनी, दीपक पंड्या, सहित भाजपा के सैकड़ो पदाधिकारी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811