Let’s travel together.

कभी कांग्रेस की सरकार ने ऐसी परिकल्पना नहीं की होगी जो  भाजपा सरकार ने विकास कर दिखाया-रामपाल सिंह राजपूत

0 250

 

-जिसमें कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है-रामपालसिंह

-सिलवानी में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानाी। सोमवार को सिलवानी नगर के दॉ रायॅल गार्डन में सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल एवं मोर्चा सहित बूथ कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन विधायक रामपाल सिंह राजपूत की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस सम्मेलन को महत्वपूर्ण माना गया। क्योंकि इस सम्मेलन में समस्त कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया।


विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने सम्मेलन उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी के आह्वान पर आज पूरे मध्यप्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हो रहे है पार्टी पूरे इलेक्शन मूड में आ चुकी है। गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में मीटिंग ली मध्य प्रदेश में 2 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आगमन हो चुका है, मध्यप्रदेश में 65 हजार बूथों पर एक एक बूथ पन्ना समिति पन्ना प्रभारी बन चुके हैं। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में जिस तरीके से विकास की गंगा बह रही है, लगातार विकास हो रहा है।


उन्होंने कार्यकर्ता से अपील कि है कि अगर इतिहास रचना है तो विधानसभा चुनाव तक घर छोड़ें और क्षेत्र में मेहनत करें। आपकी मेहनत जरूर रंग लाएंगी। कभी कांग्रेस की सरकार ने ऐसी परिकल्पना नहीं की होगी जो हमारी भाजपा सरकार ने विकास कर दिखाया है जिसमें कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है । यह वह दल है जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। हालांकि इसके लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और संकल्प के भाव से पार्टी के लिए समर्पित होना पड़ेगा। रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं, सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत के साथ बूथ जिताने होगा। हमारे कार्यकर्ता हमारी शान है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, जिन्होंने भाजपा को विश्व को सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का दर्जा दिलाया है। कार्यकर्ताओ की मेहनत से ही चुनाव जीते जाते हैं। भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर आगे बढ़ाने वाली पार्टी है। जिसमें कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए कार्य करता है। आगामी समय में चुनाव है, कार्यकर्ताओं को अभी से अपनी तैयारियां तेज करना होगी। अपने बूथ को मजबूत करने के संकल्प के साथ घर घर जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी जनमानस तक पहुंचाने का काम करना है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महापुरुषो के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । कार्यक्रम को संगठन के जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी ने भी संबोधित किया । संचालन प्रदीप कुशवाहा पार्षद ने किया। यहां पर बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की तहसील कार्यकारिणी की बैठक आयोजित     |     जय सतनाम सद्भावना पदयात्रा में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     मातापिता के खाते से गायब हुए करीब नौ लाख तो पुत्र ने लगाई कलेक्टर एसपी से न्याय की गुहार      |     कक्षा 10 संस्कृत व 12वीं के पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, दसवीं में 103 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, स्कूल में रही सख्त चेकिंग व पुलिस तैनाती     |     कयामपुर में घर के पीछे आ खड़ा हुआ तेंदुआ गांव में दहशत, वन विभाग पर उठे सवाल     |     बेमौसम बारिश से किसानों की फसल चौपट गेहूं की फसल खेत में गिरी, चना की फसल भी प्रभावित     |     5 साल से निर्माणाधीन सेमरा–बनखेड़ी सड़क में 3 दिन में दरारें ग्रामीणों ने रोड में दरार पड़ने पर जांच की की मांग     |     गौहरगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकडे डीज़ल चोर,हाइवे पर खड़े वाहनों को बनाते थे निशाना     |     आपातकाल में हुआ लोकतंत्र का अपहरण, युवाओं को जानना ज़रूरी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल     |     13 ऐलक और 9 छुल्लक महाराजो को मुनि दीक्षा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811