रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मोजमपुरा में पानी की एक-एक बूंद को तरसे रहवासी महिलाओं ने किया नपा का घेराव भूमिपूजन के बाद भी पानी हुआ फेल गुस्साई भीड़ ने नगर पालिका कर्मचारियों को ताले में किया बंद सीएमओ एवं पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद मामला हुआ शांत मंडीदीप
पीने के पानी की एक-एक बूंद से त्रस्त शहर के मोजमपुरा की महिलाओं ने नपा परिसर का सोमवार को घेराव किया। रहवासियों को 300 रुपए में प्राइवेट टैंकर खरीदने पर मजबूर होना पड़ता था साथ ही दरअसल महिलाएं उनके यहां नपा द्वारा नलकूप उत्खनन के लिए भूमिपूजन के बाद कहीं ओर बोरिंग करवाने को लेकर नाराज थीं। रविवार को रात बोरिंग मशीन आई लेकिन जहां भूमिपूजन किया वहां बोर न करते हुए स्थानीय नेता द्वारा जिस क्षेत्र में पहले से 3-4 नलकूप हैं वहां मशीन ले जाने से नाराज थी। देर रात दो पक्षों की महिलाओं के बीच 1 दिन पूर्व विवाद भी हुआ था ।आज दोपहर जब उनकी बात नही सुनी गई तो बड़ी संख्या में महिलओं ने नपा परिसर के सामने नारेबाजी की और रोड पर बैठ गई। जिससे नपा कार्यालय के अभी सामने आगमन बंद है।
आक्रोशित महिलाओं ने किया रोड़ जाम-
नारेबाजी करते हुए जब महिलाएं नपा पहुंची। तो उनकी बातें सुनने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा जिससे गुस्साए भीड़ ने नगर पालिका गेट पर ताला डलवा दीया और नगर पालिका में आना-जाना पूर्ण रूप से बंद करवा दिया परंतु थाना प्रभारी नरेंद्र पांडे एवं सीएमओ सुधीर उपाध्याय की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ इससे पूर्व महिलायें रोड़ पर बैठ गई और आवागमन अवरुद्ध कर दिया। महिलाओं का कहना है उन्हें पिछले 5 सालों से पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। आज जब बोर लगने की बारी आई तो उसे ही छीना जा रहा है।
आपसी विवाद में किया विकास का विरोध-
सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने बताया कि नपा द्वारा मोजमपुरा में बोर उत्खनन के लिए मशीन भेजी गई थी जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया और दो गुटों में बैठ गए। नपा में सम्मिलित होने के बाद यह पहला अवसर था जब गांव में बोर कराया जाना था। दो गुटों में आपसी विवाद के चलते अधिकारियों ने बोरिंग मशीन वापस बुला ली। दोनों को बुलाकर समझाइश दी गई है। आपसी समन्वय से किसी एक स्थान पर बोर करा लें। सीएमओ द्वारा 3 दिन का आश्वासन दिया गया तब कहीं जाकर रहवासी शांत हुए महिलाओं की आवाज कांग्रेस पार्टी ने की बुलंद मोजमपुरा में महिलाओं जब नगरपालिका का घेराव करने पहुंचे तब कांग्रेस पार्टी के परेश नागर एवं युवा बिग्रेड द्वारा उनके समर्थन में नगर पालिका को घेरा और पानी की समस्या का आश्वासन जब तक नहीं मिला तब तक वह रहवासियों की ढाल बनकर मजबूती के साथ खड़े रहे