Let’s travel together.

आशा-उषा,सुपरवाइजर्स ने निकाली महारैली,कलेक्टर को दिया ज्ञापन

0 86

आशा उषा कार्यकर्ताओं सुपरवाइजरों ने निकाली महारैली

-सागर भोपाल से रायसेन कलेक्ट्रेट भवन तक लगाया बार-बार जाम -जाम के हालात से वाहन चालक हुए बेहाल आवाम परेशान

शिवलाल यादव रायसेन

आशा उषा कार्यकर्ता पर्यवेक्षक और सफल सुपरवाइजर में गुरुवार को दोपहर अपनी जायज मांगों को लेकर शहर में महारैली निकाली नारेबाजी के बीच आशा कार्यकर्ता सागर भोपाल चौराहे से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची जहां मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन सौंपा गया यह महारैली सीटू मंडीदीप के बैनर तले आशा कार्यकर्ता सुपरवाइजरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान निकाली गई ।महारैली का नेतृत्व संगठन की जिला अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर की रहनुमाई में किया गया।


हाईवे पर बार-बार जाम से परेशान रही अवाम….
गुरुवार को दोपहर आशा कार्यकर्ता और सहयोगिनी सीटू मंडीदीप रायसेन के बैनर तले महिला बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरी मैं बाजूबंद पर काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रशासन कर रही थी इस दौरान आशा कार्यकर्ता महिलाओं ने प्रदेश की शिवराज सरकार को जमकर कोसा और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस  दौरान सागर भोपाल चौराहे इंडियन चौराहे सहित कलेक्ट्रेट कलेक्टर बंगले के सामने और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की के बाद प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर अरविंद दुबे को सौंपा गया। नेशनल हाईवे 146 पर इस महा रैली के दौरान बार-बार जाम के हालात बने जिससे वाहन चालक सहित राहगीरों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा।हालांकि पुलिस अधिकारी पुलिस जवानों द्वारा ट्रैफिक सिस्टम को।नियंत्रित करने की कोशिश भी की।लेकिन उनके प्रयास नाकाम रहे।वाहन लोडिंग वाहन यात्री बसें सुस्त गति से रेंगते नजर आए।इस अवसर प्रदर्शन में सीटू मंडीदीप के पद्मानमन ,संगठन की जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, लक्ष्मी कुशवाहा रानी लोधी राजलक्ष्मी सेन आदि शामिल हुए


जमकर की मुख्यमंत्री ,मोदी के खिलाफ नारेबाजी
शहर में निकाली गई विरोध प्रदर्शन की महारैली में आशा उषा कार्यकर्ताओं का पद सुपरवाइजर हों और पर्यवेक्षकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर जमकर नारेबाजी की।मामा तेरी ,मोदी तेरी तानाशाही तानाशाही…अब नहीं चलेगी।हर घर से हमारा नाता है सरकारें बदलना आता है…अभी तो यह अंगड़ाई है शिवराज मामा बड़ा कसाई है… मामा अब एक काम करो भोपाल के बड़े तालाब के चुल्लू भर पानी में डूब मरो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811